{"_id":"68e6c27755c73db7030b5ead","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-138282-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लोडर की टक्कर से बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लोडर की टक्कर से बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर
विज्ञापन
फोटो-19 राजकुमारी फाइल स्रोत: परिजन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बुधवार की सुबह ट्रक को ओवरटेक कर रही बाइक सामने से आ रहे लोडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार बहन की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे भाई की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह हेलमेट लगाए था।
हरदोई जिले के थाना सुरसा के गांव ढोलिया निवासी सचिन (18) पुत्र गिरजा शंकर राठौर, बड़ी बहन राजकुमारी (23) के साथ मंगलवार को बांगरमऊ के केसरीपुरवा निवासी मौसा रामसिंह के घर आया था। छोटे भाई राहुल ने बताया कि बुधवार की सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर से टकरा गई।
हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस से मल्लावां सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। सचिन को गंभीर हालत में उन्नाव जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेटी की मौत और बेटे के गंभीर होने से परिजन बेहाल हैं। राजकुमारी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने लोडर कब्जे में लिया है, चालक भाग गया है।
विज्ञापन
कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि हादसे में युवती की मौत हुई है, उसका भाई घायल है, जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लोडर गंजमुरादाबाद पुलिस ने कब्जे में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
शादी से डेढ़ महीने पहले मौत, दो परिवारों में मातम
22 नवंबर को तिलक, 25 को आनी थी बरात
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। हादसे की शिकार राजकुमारी की शादी तय थी। 22 नवंबर को तिलक, 25 को नवंबर को बरात आनी थी। दोनों परिवार तैयारियां कर रहे थे लेकिन हादसे में राजकुमारी की मौत हो गई। इससे दो परिवारों में मातम छा गया।
छोटे भाई राहुल ने बताया कि राजकुमारी की शादी बिलग्राम कोतवाली के रहुला गांव में तय हुई थी। सगाई हो चुकी थी। 22 नवंबर को तिलक और 25 नवंबर को बरात आनी थी। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। गेस्ट हाउस, हलवाई लगभग अन्य तैयारियां हो गई थी। बताया कि बहन शादी से पहले मौसी के घर मिलने जाना चाहती थी, इसलिए भाई उसे लेकर गया था।