{"_id":"68dd7be73aff3078420c7165","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-137921-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शारदा नहर में मिला युवक का शव, पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शारदा नहर में मिला युवक का शव, पहचान नहीं
विज्ञापन
चकलवंशी। शारदा नहर में युवक का शव मिला है। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। शव करीब चार दिन पुराना है। पुलिस ने पहचान का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
माखी थाना क्षेत्र के शारदा नहर हरदोई ब्रांच में आजाद नगर के पास बुधवार सुबह नौ बजे खेत गए ग्रामीणों ने शव बहता आता देखा। शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। आसपास लोगों से शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक कत्थई रंग का कच्छा, सफेद शर्ट, हरे रंग की बनियान पहने है। जीभ और आंखें बाहर निकली होने के साथ शव भी फूला है। शरीर में काला धागा लिपटा होने के साथ धागे में एक डंडा बंधा था। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। पहचान के लिए पुलिस ने जिले के सभी थानों के साथ हरदोई, सीतापुर जिले में भी सूचना दी है।