फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एक्सप्रेसवे हादसे में मृत श्रमिकों के परिजनों ने नहीं दी तहरीर

Wed, 01 Oct 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-42- बेहटामुजावर थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त कार का निरीक्षण करते सेव लाइफ फाउंडेशन के सदस्य।
बेहटामुजावर। एक्सप्रेसवे पर ढोलौआ गांव के पास कार की टक्कर से हुई चार श्रमिकों की मौत और दो के घायल होने की घटना के चौथे दिन भी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। उधर, न तो कार मालिक आया और न ही फोन पर बात करने वाला अधिवक्ता। मंगलवार को सेव लाइफ फाउंडेशन टीम थाने पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार का निरीक्षण किया। कार का टायर और सीएनजी पाइप फटा मिला है।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 27 सितंबर को ढोलौवा गांव के पास शनिवार सुबह घास काट रहे श्रमिकों को टक्कर मारते हुए कार दूसरी लेन में जाकर पलट गई थी। हादसे में राजखेड़ा गांव निवासी मुनेश (43), अतरी गांव के सरवन (30), झब्बाखेड़ा के लवकुश (40) और रामकिशोर (41) की मौके पर मौत हो गई थी। राजखेड़ा गांव के राकेश और केशनपाल घायल हुए थे।
विज्ञापन

घायल केशनपाल का निजी अस्पताल मे टूटे पैर का ऑपरेशन हुआ, उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन लगाई गई। दूसरे घायल राकेश के टूटे हाथ में ट्राॅमा सेंटर में प्लास्टर चढ़ाया गया, वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि सेव लाइफ फाउंडेशन टीम के सदस्यों ने कार का निरीक्षण किया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी भी ली है। मृतकों के परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। कार मालिक और उनके अधिवक्ता ने भी दोबारा संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed