फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, पांच घायल

Tue, 30 Sep 2025 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news
औरास। बिसवल गांव में घर के सामने पड़ी जमीन के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमले में वृद्धा सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। वृद्धा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिसवल गांव निवासी रामदीन ने बताया कि घर के सामने पड़ी जमीन पर कब्जे को लेकर पड़ोसी बालकिशन से काफी समय से विवाद है। साेमवार सुबह 10 बजे मां बड़की घर के बाहर बैठीं थीं। उसी दौरान पड़ोसी बालकेशन अपने भाई बाल्मीकि और पत्नी के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी और कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
विज्ञापन

इससे रामदीन (40) उनकी पत्नी चंदावती और मां बड़की (90) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से बालकेशन (20), रामबाबू (35) को चोटें आईं। पुलिस सभी को एंबुलेंस से सीएचसी लाई। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बड़की के सिर में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया रामदीन की तहरीर पर रामबाबू, उसकी पत्नी, बालकेशन, बाल्मीकि पर कार्रवाई हुई है। दूसरे पक्ष से माया देवी पत्नी हरिश्चन्द्र की तहरीर पर रामसेवक और रामरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed