फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बालक वर्ग में एसवीएम और बालिकाओं में जीजीआईसी प्रथम

Sun, 28 Sep 2025 07:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:20 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-3- जीजीआईसी में बैंड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। स्रोत: शिक्षक
उन्नाव। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता आयोजित की गई। अलग-अलग स्कूलों के 66 छात्रों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में शुक्लागंज के एसवीएम और बालिका वर्ग में जीजीआईसी उन्नाव ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जीजीआईसी मैदान में अलग-अलग यूनिफार्म में मौजूद छात्र-छात्राएं बैंड लेकर जीआईसी मैदान में दिखे। अलग-अलग तरीकों से बैंड की धुन बजाकर हुनर दिखाया। जिला समन्वयक सर्वेश सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बैंड नोडल प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र, प्रधानाचार्या दीपशिखा मिश्र ने छात्रों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में शामिल प्रधानाचार्या रचना निगम, रतेश्वरी वर्मा और पूजा जैन ने छात्रों का हुनर देख अपना निर्णय सुनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बैंड प्रभारी अल्का सचान, प्रियंका सिंह, लीला रानी और आभा यादव का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed