फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अंजान व्यक्ति को न बताएं ओटीपी

Fri, 26 Sep 2025 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:43 AM IST
सार

उन्नाव जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों ने महिलाओं और छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इन प्रयासों से महिलाओं में सतर्कता और आत्मविश्वास बढ़ा।

विज्ञापन
unnao news
छात्राओं को जागरूकता पोस्टर देते सीओ और कोतवाल। संवाद

विस्तार

उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-5 में सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा में चौपाल लगाई गई। एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि किसी को भी ओटीपी न बताएं। ओटीपी बताने पर आपका खाता खाली कर सकता है।
विज्ञापन

सफीपुर सीओ सोनम सिंह ने वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकाल नंबर 112 की जानकारी दी। कहा कि इन नंबरों पर शिकायत करते ही 15 मिनट में पुलिस आपके पास होगी। महिलाओं से कहा कि अपने अधिकार जानने का हक सभी काे है। कोतवाल संजीव कुशवाहा, चौकी इंचार्ज अरविंद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, शहर के विवेकानंद इंटर कॉलेज में सीओ दीपक यादव ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सतर्कता के बारे में बताया छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर नाटक प्रस्तुत किया। प्राचार्य नवीन भारतीय, प्रबंधक पारस, परिवार परामर्श प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, महिला थानाध्यक्ष रेखा सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-15 छात्राओं को जागरूकता पोस्टर देते सीओ और कोतवाल। संवाद

डिजिटल प्रक्रिया में बरतें सावधानी, अंजान युवक की रिक्वेस्ट न करें स्वीकार
बांगरमऊ। कस्बे के सुभाष इंटर कॉलेज में महिला जागरूकता शिविर लगाया गया। सीओ संतोष कुमार सिंह, कोतवाल चंद्रकांत सिंह मिशन शक्ति टीम के साथ पहुंचे।
सीओ ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने, किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है। कोतवाल ने कहा कि आप सभी डिजिटल प्रक्रिया से जुड़े हैं, सबसे अधिक इसमें सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान प्राचार्य अनुपम मिश्रा, शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।

खुद न करें विवाद, टोल फ्री नंबर पर दें सूचना
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मवईभान गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एसओ एसएन त्रिपाठी ने महिला अभिभावकों को जागरूक किया। उन्हाेंने कहा कि बच्चियों को इतनी समझ नहीं होती है, आप सभी उन्हें अच्छे-बुरे की जानकारी दें।
स्कूल, गांव या दुकान आते-जाते लोग उनके साथ कैसा व्यवहार कर रहे यह उनसे पूछे। अगर बच्ची कुछ गलत बताती है तो इस पर आवाज उठाएं। खुद न विवाद करें, टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर डायल 112 महिला हेल्प डेस्क 1090 पर जानकारी दें। साइबर अपराध होने पर टोल फ्री नंबर 1930 पर बताएं। पुलिस आपकी सहायता तत्काल करेगी। छात्रा शिवानी चौरसिया, सुमन गुप्ता, नैंसी, मोनिका और खुशबू को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित भी किया। प्रधान प्रतिनिधि गणेश शंकर सिंह ,सचिव सकुशल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

महिलाओं को दी हेल्पलाइन की जानकारी
बेहटामुजावर। थाना क्षेत्र के खंभौली गांव में लगी चौपाल में उपनिरीक्षक असलम, आरक्षी सुभाषचंद्र, आरक्षी पूजा ने महिलाओं को 1090 (वुमन पावर लाइन), 1098 (बाल सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) और 181 (महिला हेल्पलाइन) नंबरों की जानकारी दी। क्रय-विक्रय समिति अध्यक्ष रणंजय प्रताप सिंह, एडियो पंचायत समाज कल्याण अजय कुमार, सचिव महिपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed