{"_id":"68d43eacde333a3677029aba","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-137538-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फंदे से लटके मिले राजगीर और श्रमिक के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फंदे से लटके मिले राजगीर और श्रमिक के शव
फोटो-9- देवी प्रसाद (फाइल फोटो) स्रोत: परिजन
- फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
Link Copied
फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में राजगीर और श्रमिक के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस की जांच में दोनों घटनाओं में पारिवारिक कलह सामने आई।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव पन्हैया निवासी देवी प्रसाद (30) राजमिस्त्री थे। बड़े भाई एवन कुमार ने बताया कि बुधवार भोर पांच बजे घर के बगल में रखे छप्पर में लगे बांस में साड़ी के फंदे से उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ एक साल से मायके में रह रही है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां रामकली और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
दूसरी घटना में अर्जुनपुर गांव निवासी गुड्डू (26 ) मजदूरी करता था। बुधवार सुबह उसका शव गांव के ही रामबिलास के नीम के पेड़ से रस्सी से लटका मिला। भाई बेचेलाल ने बताया कि गुड्डू नशे का लती था। वह आए दिन घर में विवाद करता रहता था। पत्नी पांच साल पहले दो बेटों को छोड़कर चली गई थी। गुड्डू तीन भाई दो बहनों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
फोटो-9- देवी प्रसाद (फाइल फोटो) स्रोत: परिजन- फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।