फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हाइड्रोलिक से गिरे कर्मचारी ने दम तोड़ा

Thu, 25 Sep 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो नंबर-3-मो. अहमद उर्फ सलारा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन - फोटो : जिला अस्पताल ​स्थित ओपीडी वार्ड में लगी मरीजों की भीड़।
हसनगंज। अजमतगढ़ी मोहल्ले में 15 दिन पहले स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय हाइड्रोलिक मशीन से गिरकर घायल आउट सोर्सिंग कर्मचारी की मंगलवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली के मोहान नगर पंचायत अजमतगढ़ी मोहल्ला निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ सलारा (46) नगर पंचायत में आउट सोर्सिंग पर तैनात था। सात सितंबर को वह कस्बे में हाइड्रोलिक मशीन पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट सही कर रहा था। करंट का झटका लगने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। गर्दन, सिर और पेट पर चोट आने से परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी नजमुन, पुत्र मोहम्मद उमर, कयूम ,आरिफ, आमिर, आसिफ और अन्य परिजन बेहाल हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष समरजीत यादव ने बताया कि आउट सोर्सिंग कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हुई है। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed