फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एक्सप्रेस-वे पर ट्रक का टायर बदल रहे चालक और क्लीनर को ट्रेलर ने राैंदा, तीन की माैत

Wed, 24 Sep 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 24 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-16 -एक्सप्रेसवे पर घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
बांगरमऊ/गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक का पहिया बदल रहे चालक और क्लीनर को रौंदते हुए तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक में भिड़ गया।
विज्ञापन

इससे ट्रक के चालक, क्लीनर और ट्रेलर के चालक की मौत हो गई। हादसा बांगरमऊ कोतवाली के गांव देवखरी के पास मंगलवार की सुबह पांच बजे हुआ। ट्रक का चालक और क्लीनर गुजरात और ट्रेलर चालक राजस्थान का निवासी था।
विज्ञापन

गुजरात के द्वारिका जिले के नरसगंटेकरी बछरादा दाना मंदिर देवभूमि निवासी चालक सुमनिया देव आनंद समरभा (40) और क्लीनर बाधाराजप्रभा भायवा (52) के साथ ट्रक में सूखी मछलियां लादकर असम जा रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास ट्रक के पीछे का टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक देव आनंद और क्लीनर अजय कुमार ट्रक को किनारे रोककर पहिया बदलने लगे।
दोनों पहिया खोल ही रहे थे तभी पत्थर लादकर लखनऊ की तरफ जा रहा ट्रेलर दोनों को रौंदते हुए पीछे से ट्रक में भिड़ गया। इससे ट्रक चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। कंटेनर चालक राजस्थान के धर्मराज बैरवा केबिन में सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया। पुलिस ने मशक्कत कर उसे निकाला और तीनों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
देव आनंद की मौत की सूचना पर झांसी से चचेरे भाई ट्रक चालक सुमानिया दीपूभा शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे
। उन्होंने दोनों शवों की पहचान की। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। दीपूभा ने बताया कि देव आनंद समरभा तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि पहिया बदलते समय ट्रक एक्सप्रेसवे पर बाएं तरफ सबसे किनारे की लेन में था।

ट्रक मालिक को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बताया कि जांच में चालक राजस्थान के धर्मराज बैरवा का पता चला है। कंटेनर मालिक राजस्थान के दौसा के रहने वाले हैं, उन्हें बुलाया है।

फोटो-16 -एक्सप्रेसवे पर घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद

फोटो-16 -एक्सप्रेसवे पर घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद

फोटो-16 -एक्सप्रेसवे पर घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद

फोटो-16 -एक्सप्रेसवे पर घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद

फोटो-16 -एक्सप्रेसवे पर घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद

फोटो-16 -एक्सप्रेसवे पर घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed