{"_id":"68cda93a2841a4c2920d3e27","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-137282-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बंधक बनाने व सामूहिक दुष्कर्म करने वालों पर छह माह बाद भी नहीं कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बंधक बनाने व सामूहिक दुष्कर्म करने वालों पर छह माह बाद भी नहीं कार्रवाई
विज्ञापन
उन्नाव। शहर की एक महिला ने छह महीने पहले अपने ही चाचा, भाई सहित अन्य लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म और मां पर उनका साथ देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पीड़िता ने कोतवाली पुलिस पर भरोसा न जताते हुए दही थाने में विवेचना ट्रांसफर कराई थी। पीड़िता के अनुसार अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मुख्यमंत्री के शिकायत कर आरोपियों को सजा दिलवाने या फिर उसे (पीड़िता को) इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है।
सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने 21 अप्रैल 2025 को सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ब्लाक कर्मी है। उसकी मां के चाचा से अवैध संबंध है। मां की सहमति पर चाचा उसके साथ अनैतिक संबंध बनाना चाहता था। 18 अक्टूबर 2024 को मां ने घर में अकेला छोड़ दिया और खुद किराए पर रहने लगीं थीं। 25 अक्तूबर को चाचा, मां, भाई और उसके दोस्त ब्लाॅक पहुंचे थे और मारपीट की थी। बाद में मोहल्ला किशोरी खेड़ा निवासी शरद द्विवेदी के घर में बंधक बना लिया। 17 दिन तक वहीं बंधक बनाकर रखा और शारीरिक और मानसिक शोषण किया। 11 नवंबर की भोर पहर किसी तरह मौका मिलने पर वह जान बचाकर भागी। थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई, इस पर 21 अप्रैल 2025 को एसपी के आदेश पर 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बाद में पीड़िता ने सदर कोतवाली पुलिस पर विवेचना में लापरवाही का आरोप लगा दही थाने में स्थानांतरित करा लिया था। पीड़िता का आरोप है कि अब तक उसमें गिरफ्तारी नहीं हुई।
कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि विवेचना दही थाने से चल रही है। जब वह पूरी हो जाएगी आगे की कार्रवाई होगी।