फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: चालक को आई झपकी, बेकाबू ट्रक बिजली पोल तोड़कर पलटा

Sat, 20 Sep 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
unnao news
सफीपुर। हरदोई-सफीपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह मुख्यमार्ग स्थित गेस्ट हाउस के पास बेकाबू ट्रक एचटी लाइन के पोल तोड़ता हुआ सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि उस समय भीड़ नहीं थी। घटना के बाद घायल चालक भाग गया। पोल टूटने से सरकारी कार्यालयों और दस मोहल्लों की बिजली दिन भर गुल रही।
विज्ञापन

उत्तराखंड निवासी प्रेमपाल ट्रक चालक है। गुरुवार की शाम रामपुर से धागा लादकर कानपुर जा रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर शुक्रवार की सुबह पांच बजे कस्बे के एक गेस्ट हाउस के पास उसको झपकी आ गई। इससे ट्रक बेकाबू होकर हाईटेशन लाइन का पोल तोड़ते हुए पलट गया। ट्रक पलटने की आवाज से आसपास रह रहे लोग घरों के बाहर निकल आए। जिस स्थान पर ट्रक पलटा, वहां भीड़ रहती है। गनीमत रही कि उस समय भीड़ नहीं थी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

बिजली का पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंच आपूर्ति बहाल करने के काम में जुटे रहे। जेई दिलीप गुप्ता ने बताया कि दूसरा पोल और तार लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed