{"_id":"68cdaab2c5c2326e480c96a7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-137260-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो चोरों ने 20 मिनट में तोड़े आठ दुकानों के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो चोरों ने 20 मिनट में तोड़े आठ दुकानों के ताले
विज्ञापन
बांगरमऊ। संडीला-बांगरमऊ मार्ग स्थित आरएस चौराहे पर 17 सितंबर को आठ दुकानों में चोरी हुई घटना को चोरों ने बीस मिनट में अंजाम दिया था। यह खुलासा सीसीटीवी की फुटेज से हुआ है। पुलिस अब चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कुछ संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए उठाया है।
कोतवाली क्षेत्र के आरएस चौराहा शीतलगंज निवासी दीपू किराना, बांगरमऊ के महफूज खान मेडिकल स्टोर, नरेंद्र कुशवाहा बेकरी, जोगीकोट निवासी नियाज बिजली उपकरण की दुकान, अमीरपुर निवासी पुत्तनलाल मिठाई की दुकान, मयंक बिजली उपकरण की दुकान, शहनूर सैलून और भगवंतपुर गोटपाली निवासी आरिज जनसेवा केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया था। दुकानदारों ने हजारों का सामान जाने की बात बताई थी लेकिन तहरीर नहीं दी थी।
सीओ संतोष सिंह के निर्देश पर सीसीटीवी की जांच हुई तो उसमें दो चोर रात 2:55 बजे घटना को अंजाम देते और 3:15 बजे सामान लेकर जाते दिखे हैं। सीओ ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।