{"_id":"68cda84ac4ba1920e500d527","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-137247-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चोर दे रहे चुनौती, एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चोर दे रहे चुनौती, एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी
विज्ञापन
फोटो-6- इनवर्टर, बैटरी चोरी होने के बाद जानकारी देता पीड़ित अरविंद कुमार। संवाद
- फोटो : mathura
बेहटामुजावर। थाने से महज 300 मीटर दूर चोरों ने फिर तीन दुकानों को निशाना बनाया। दो दुकानों का ताला तोड़कर 1500 रुपये, इनवर्टर, बैटरी, सिलाई मशीन सहित अन्य सामान चुरा ले गए। तीसरे दुकान का ताला तो तोड़ लेकिन सामान नहीं ले जाए। आठ दिन पहले भी इसी रास्ते में सात दुकानों में चोरी हुई थी।
थाना क्षेत्र के गोसाकुतुब गांव निवासी अरविंद कुमार की संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर सिलाई की दुकान है। गुरुवार रात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी, सिलाई मशीन, दस जोड़ी सिले कपड़े और काउंटर में रखे एक हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद चोर पास ही काजीपुर निवासी डॉ. फरजान के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी अैर काउंटर से 500 रुपये चुरा ले गए। उसके बाद चोरों ने पंचर बनाने वाली दुकान का ताला तोड़ा लेकिन सामान ले जाने में सफल नहीं हुए।
शुक्रवार सुबह व्यापारियों को पता चलने पर फिर उनमें आक्रोश दिखा। व्यापारी पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच चल रही है, जल्द ही इनका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
11 सितंबर को भी इसी स्थान पर सात दुकानों में हुई थी चोरी
चोरों ने 11 सितंबर को भी थाने से तीन सौ मीटर दूर इसी स्थान पर थानाक्षेत्र के संभरखेड़ा गांव निवासी अतुल कुमार भवन निर्माण सामग्री की दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये, चंद्रप्रभा की शराब की दुकान में पीछे की दीवार में नकब लगाकर आठ पेटी शराब और 73,600 रुपये पार कर दिए थे। इसके अलावा रामनिवास के मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़कर नौ हजार रुपये, संजय पटेल के मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़कर आठ हजार रुपये, सर्वेश कुमार की कंपोजिट शराब की दुकान का शटर का लॉक तोड़कर 99 हजार रुपये और पड़ोस में किराना स्टोर की बाहर से लगी जाली में लगा ताला तोड़कर 10 हजार चोरी कर लिए थे। चोर सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी ले गए थे। अब इनका खुलासा नहीं हो पाया है।