{"_id":"68cc599232dd7994bd02d34d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-137232-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रेमी ने पानी में डुबोकर की थी किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रेमी ने पानी में डुबोकर की थी किशोरी की हत्या
विज्ञापन
फोटो-37-किशोरी का हत्यारोपी मोहित धानुक। स्रोत: पुलिस
मौरावां। पुरवा के लंगरपुर गांव के पास झील में 14 दिन पहले मिले किशोरी के शव की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्रेम प्रसंग में किशोरी के शादी का दबाव बनाने पर युवक ने दोस्त के साथ मिलकर झील में डुबोकर उसकी हत्या कर दी थी। किशोरी के अपहरण की एफआईआर में पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर निकलवाई तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके साथी की तलाश जारी है।
पुरवा कोतवाली के लंगरपुर निवासी लक्ष्य रावत गांव के बाहर झील में सिंघाड़ा की फसल लगाते हैं। चार सितंबर को झील में सफाई के दौरान श्रमिक दीपक और राकेश ने किशोरी का शव उतराता देखा था। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी। वहीं करीब बीस किलोमीटर दूर मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सितंबर से 16 साल की किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने लंगरपुर गांव निवासी मोहित धानुक पर शक जताते हुए उसके खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। झील में शव मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी के पिता को बुलवाकर कपड़ों से पहचान कराई तो उसने शिनाख्त बेटी के रूप में की।
पुलिस ने आरोपी मोहित का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया तो एक सितंबर को उसकी लोकेशन किशोरी के गांव की मिली। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मोहित घटना वाले दिन से घर नहीं जा रहा है, शक और गहराया। बुधवार को मौरावां थाना पुलिस ने मोहित को पुरवा-मौरावां मार्ग पर बिल्लेश्वर मंदिर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मोहित ने किशोरी को डुबोकर हत्या करने की बात कबूल की है। बताया कि वह शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन किशोरी लगातार दबाव बना रही थी। एक सितंबर को भी उसी ने फोन कर बुलाया था और रास्ते में शादी करने की बात पर झगड़ा भी किया। परेशान होकर उसकी हत्या की योजना बनाई और गांव में ही रहने वाले साथी रविशंकर की मदद ली। किशोरी को झील के पास ले जाकर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अपहरण की एफआईआर में हत्या की धारा बढ़ाई गई है। मुख्य हत्यारोपी के साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
किशोरी के पड़ोस में रहती है आरोपी की बुआ
मृतका के पड़ोस में आरोपी मोहित की बुआ का घर है। उसका अक्सर आना-जाना रहता था। युवक और किशोरी की वहीं मुलाकात होती थी। दोनों में फोन से बातचीत होने लगी। हत्यारोपी ने शादी करने की बात कहकर किशोरी से नजदीकी बढ़ाई लेकिन इस बीच किशोरी की मां और बड़ी बहन के घर छोड़कर चले जाने के बाद मोहित ने किशोरी से दूरी बनाना शुरू कर दिया। किशोरी शादी करने की जिद पर अड़ी रही। इसी कारण उसने हत्या कर दी।