{"_id":"68cb10772f1561b31a067d9c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-137168-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वेल्डिंग कारीगर का खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वेल्डिंग कारीगर का खेत में मिला शव
विज्ञापन
नवाबगंज। गुरुसहायखेड़ा गांव में बुधवार सुबह छह बजे वेल्डिंग कारीगर का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
अजगैन कोतवाली के गुरुसहायखेड़ा गांव निवासी महादेव पासवान (55) वेल्डिंग का काम करते थे। रात में वह दुकान पर ही सोते थे। रोजाना सुबह घर पहुंच जाते थे। बुधवार सुबह न पहुंचने पर परिजन दुकान की तरफ आ रहे थे, तभी पता चला कि दुकान के पास ही खेत में शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महादेव के भतीजे मुन्नू ने बताया कि मौत सामान्य नहीं लग रही है। इस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही। पिता की मौत से बच्चों में संदीप, चंद्रभान और उदयराज सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हृदयगति रुकने के दौरान गिरने से लीवर फट गया, अधिक खून बहने से मौत होने की बात सामने आई है।