Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दो माह बाद भी खेतों से नहीं उतरा बाढ़ का पानी, रबी की बोआई पर संकट

Fri, 20 Nov 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
देवरिया गांव के पास खेतों में भरा पिछले दिनों आई बाढ़ का पानी। संवाद
गंजमुरादाबाद। कल्याणी नदी में आई बाढ़ का पानी दो माह बीतने के बाद भी किसानों के लिए मुसीबत बना है। नदी में उफान आने से जलमग्न हुए खेतों से अब तक पानी नहीं निकल सका है। कई गांवों में खेतों में जलभराव के चलते रबी की फसलों की बोआई प्रभावित हो रही है। किसान न तो आलू की बोआई कर पा रहे हैं और न ही गेहूं की। ऐसे में किसानों को चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


करीब दो माह पहले गंगा नदी में आई बाढ़ का पानी कल्याणी नदी में पहुंचने से नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इससे विकासखंड क्षेत्र के बेहटाकच्छ, शिवलालपुरवा, कुशराजपुर, भिलोई, लोनारी, देवरिया, कछियनपुरवा, पकरियापुरवा, चिंगरपुरवा, लहरापुर, छोट्टापुरवा, चोरहा, बिरैचामऊ, फतेहपुर हामजा, फतेहपुर खालसा, तकिया, बाजीपुरवा और इच्छापुरवा समेत कई गांवों में जलभराव हो गया था।
विज्ञापन


पिछले महीने गांवों से बाढ़ का पानी तो उतर गया, लेकिन खेतों में अब भी करीब दो फीट तक पानी भरा हुआ है। देवरिया, कछियनपुरवा, पकरियापुरवा, लहरापुर, चिंगरपुरवा और छोट्टापुरवा के खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। खेतों में अत्यधिक नमी के कारण जुताई भी नहीं हो पा रही है। समय पर बोआई नहीं होने से किसानों को रबी की फसल का उत्पादन प्रभावित होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम अवधि वाली गेहूं की प्रजाति चुनें किसान

कृषि सलाहकार देवी सिंह ने बताया कि तेज धूप नहीं निकलने के कारण खेतों की नमी कम होने में समय लग रहा है। नमी कम होने के बाद ही खेतों की जुताई संभव हो सकेगी। उन्होंने बताया कि किसान आलू की पिछैती बोआई कर सकते हैं। वहीं, गेहूं की खेती के लिए कम समय में तैयार होने वाली प्रजातियों के बीज का चयन कर दिसंबर की शुरुआत तक बोआई कर सकते हैं।
गंजमुरादाबाद। कल्याणी नदी में आई बाढ़ का पानी दो माह बाद भी किसानों के लिए मुसीबत बना है। नदी में उफान आने से जलमग्न खेतों से अब तक पानी नहीं निकल सका है। कई गांवों में खेतों में पानी भरा होने से रबी की फसलों की बोआई पिछड़ रही है। किसान न तो आलू की बोआई कर पा रहे हैं और न ही गेहूं की। इससे उनकी चिंता बढ़ गई है।
करीब दो माह पहले गंगा नदी में आई बाढ़ का पानी कल्याणी नदी में पहुंचने से नदी उफना गई थी। इससे विकासखंड क्षेत्र के बेहटाकच्छ, शिवलालपुरवा, कुशराजपुर, भिलोई, लोनारी, देवरिया, कछियनपुरवा, पकरियापुरवा, चिंगरपुरवा, लहरापुर, छोट्टापुरवा, चोरहा, बिरैचामऊ, फतेहपुर हामजा, फतेहपुर खालसा, तकिया, बाजीपुरवा और इच्छापुरवा समेत कई गांवों में जलभराव हो गया था।
पिछले महीने गांवों से तो बाढ़ का पानी निकल गया, लेकिन खेतों में दो फीट तक पानी भरा रह गया। अब भी देवरिया, कछियनपुरवा, पकरियापुरवा, लहरापुर, चिंगरपुरवा और छोट्टापुरवा के खेतों में पानी भरा है। खेतों में नमी अधिक होने से जुताई भी नहीं हो पा रही है। समय से बुवाई न होने पर किसानों को फसल उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सता रही है।

कृषि सलाहकार देवी सिंह ने बताया कि तेज धूप न होने से नमी कम होने में समय लग रहा है। नमी कम होने के बाद ही खेतों की जोताई संभव है। किसान आलू की पिछैती बोआई कर सकते हैं। गेहूं के लिए कम समय में तैयार होने वाली प्रजाति के बीज का चयन कर दिसंबर की शुरुआत तक बोआई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed