{"_id":"6aff5537d3fb2ba90402c15a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-161551-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: देवउठनी एकादशी आज, योग निद्रा से जागेंगे भगवान नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: देवउठनी एकादशी आज, योग निद्रा से जागेंगे भगवान नारायण
विज्ञापन
उन्नाव। चार माह की योग निद्रा के बाद शुक्रवार को देवउठनी एकादशी को भगवान नारायण जागेंगे। उनके योग निद्रा से जागते ही शुभ और मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। देवउठनी एकादशी की तैयारियों के लिए एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं ने गन्ना समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की।
आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी से भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा में चले जाते हैं। हिंदू धर्म में इस दौरान सभी मांगलिक कार्यक्रम बंद हो जाते हैं। कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस एकादशी को भगवान नारायण चार माह की योग नींद से जागते हैं। इसलिए इसे देवोत्थान, देवउठनी व प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
गांधीनगर स्थित राम, कृष्ण दुर्गा मंदिर के पुजारी व आचार्य पंकज शुक्ला ने बताया कि एकादशी तिथि शुक्रवार सुबह 7:15 बजे लगेगी जो 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे तक रहेगी। इसलिए शुक्रवार को व्रत व पूजन करना श्रेयस्कर है। जो श्रद्धालु उदयातिथि को लेकर व्रत करते हैं, उनके लिए शनिवार को व्रत करना उचित होगा। बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी का शालिग्राम के साथ विवाह भी किया जाता है।
विज्ञापन
कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कन्या नहीं है और वह जीवन में कन्यादान का सुख प्राप्त करना चाहता है तो वह तुलसी विवाह कर सकता है। तुलसी विाह करवाने से कई जन्मों के पाप नष्ट होते हैं। देवउठनी एकादशी के लिए लोगों ने बृहस्पतिवार को गन्ना आदि की खरीदारी की।
इंसेट-1
खोये के लड्डू व पेड़े खिलाने की है परंपरा
देवउठनी एकादशी पर लोगों में मनोकामना पूर्ति के लिए खोये के लड्डू व पेड़े खिलाने की भी परंपरा है। इसे महिलाएं ज्यादा मनाती हैं। आसपास की सात, 11 महिलाओं को एक दिन पहले आमंत्रित करती हैं। एकादशी के दिन बुलाकर सामर्थ्य के अनुसार बड़े आकार का लड्डू, पेड़ा खिलाती हैं। नियम यह होता है कि एक ही जगह पर बैठकर खाना होता है। मान्यता है कि जिस मनोकामना से इसे खाया जाता है, वह अवश्य पूरी होती है।