फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग का कट रहा है किनारा

Fri, 02 Oct 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
unnao news
कल्याणी नदी पुल के पास क्षतिग्रस्त बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग। स्रोत: ग्रामीण
बांगरमऊ। कटरी क्षेत्र को जोड़ने वाला बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग का किनारा कल्याणी नदी पुल के पास कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होकर खाई में तब्दील होने लगा है। इससे मार्ग से रात के समय 11 से अधिक गांवों की 25 हजार की आबादी का आवागमन खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन

छह माह पहले करीब 15 करोड़ से 10 किलोमीटर लंबे बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग का चौड़ीकरण कराया गया था। इधर हुई तेज बारिश में कल्याणी नदी पुल के पास मार्ग के किनारे की सड़क कई स्थानों पर कट गई है।
विज्ञापन

इससे मार्ग से निकलने वाले राजेपुर, कमलापुर, शिवपुरी, परशुरामपुर, भुलभुलियाखेड़ा, खजुरिया, चहलहा, मल्हपुर, खैरागाड़ा, हूसेपुर, माढ़ापुर आदि गांवों के गुजरने वाले 25 हजार लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के किनारे मिट्टी खिसकने से मार्ग संकरा हो गया है। रात में कटे हिस्से दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा है। बाइक और साइकिल सवारों के लिए स्थिति अधिक खतरनाक है। जरा सी चूक पर वाहन सड़क से नीचे खंती में जा सकता है। भारी वाहनों के गुजरने पर भी सड़क के किनारे का क्षतिग्रस्त हिस्सा और धंसने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र श्लोक वर्मा ने वीडियो जारी किया है। वहीं समाजसेवी देवेंद्र सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित विपिन कुमार द्विवेदी व प्रेम शंकर मिश्रा ने मुख्यमंत्री व संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजे गए पत्र में क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने, सड़क किनारे सुरक्षा के इंतजाम करने और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि बारिश के चलते समस्या आई है। इसकी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed