{"_id":"6a99d052e3a710bfdd008d1b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-156974-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मंडल की महिला टीम में सात खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मंडल की महिला टीम में सात खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
उन्नाव। प्रदेशस्तरीय महिला समन्वय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मंडलस्तरीय टीम के चयन ट्रायल में जिले की एथलीटों ने दमखम दिखाया। इस दौरान सात खिलाड़ियों का चयन किया गया।
आठ और नौ सितंबर को प्रदेशस्तरीय महिला समन्वय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज में होना है। इसमें मंडल टीम प्रतिभाग करेगी। मंडल टीम चयन के लिए बृहस्पतिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल आयोजित हुआ। इसमें जिले की महिला एथलीटों ने प्रतिभाग किया।
खेलो इंडिया कोच कुशमेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम का चयन हो गया है। इसमें सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है। व्रतिका और आरोही श्रीवास्तव का 100 एवं 200 मीटर, अंकिता सोनी का 400 मीटर, आराध्या का 400 और 800 मीटर, स्नेहा वर्मा और आस्था का 800 मीटर और रक्षा सिंह का 800 मीटर दौड़ में चयन हुआ है।