{"_id":"6a5e78608e88e51a92048958","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-154123-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 16 घंटे में बरसा 57.6 मिमी पानी, शहर से गांव तक पानी ही पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 16 घंटे में बरसा 57.6 मिमी पानी, शहर से गांव तक पानी ही पानी
विज्ञापन
फोटो-15-डीएम आवास के सामने हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद
उन्नाव। मानसून के इस सीजन में पहली बार जिले में लगातार 16 घंटे बारिश हुई। रविवार की रात 11 बजे से शुरू हुई बारिश सोमवार दोपहर तीन बजे तक जारी रही। 16 घंटे में करीब 57.6 मिलीमीटर (एमएम) बारिश से खेत, सड़कें, बाजार सब लबालब हो गए। डीएम आवास के सामने से लेकर शहर के बड़े चौराहे, छोटे चौराहे और सब्जी मंडी रोड से लेकर गलियों तक में जलभराव हो गया। बारिश ने ऐसी बिजली उड़ाई कि कई मोहल्लों में करीब 20 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी।
बांगरमऊ कस्बा बना टापू, सीएचसी परिसर में भरा पानी
बांगरमऊ/पुरवा। प्रमुख बाजार नौनिहालगंज स्थित दुकानों में पानी घुस जाने से व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा। चूड़ी वाली गली, स्टेशन मार्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मार्केटिंग सोसायटी, जसा सिंह हॉल स्थित ग्राम न्यायालय समेत कई जगहों पर जलभराव हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर जलमग्न हो गया। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता तथा अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता का कहना है कि सभी नालों की लगातार सफाई कराई जा रही है। काफी समय तक तेज बारिश के कारण यह समस्या हुई है। पुरवा सीएचसी परिसर में भी पानी भर गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जलभराव की समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं ब्लॉक को जाने वाली सीसी रोड पर पानी भरा रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने बताया कि नालियों का निर्माण कराया जा रहा है।
स्कूलों में जलभराव, पानी से होकर क्लास में पहुंचे बच्चे
हसनगंज। झमाझम बारिश से हसनगंज क्षेत्र के अमोइया, हरौनी समसुद्दीन, मलकादिम सराय, हसनापुर, नेवलगंज, कोइया मदारपुर सहित कई विद्यालयों में जलभराव हो गया। बच्चों और शिक्षकों को परिसर में भरे पानी से होकर कक्षा तक पहुंचना पड़ा। कई बच्चे पानी में फिसलकर गिर भी गए। अमोइया विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जया कुमारी और हरौनी समसुद्दीन की प्रधान शिक्षिका विवेका चंद्रा ने बताया कि बारिश में जलभराव हो जाता है। बीईओ दीपेश कुमार ने बताया कि बीडीओ को पत्र लिखकरजल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
संकरी नाली से नहीं निकल पाया दो गांवों का पानी
चकलवंशी/नवाबगंज। ब्लॉक मियागंज के कोरारी कला में जलभराव हो गया। गांव में पानी के निकास के लिए संकरी नली बनीहै। उससे कोरारी खुर्द और कोरारी कला गांव का पानी निकलता है। गांव की प्रशासक छेदाना ने बताया कि बरसात के पहले नाली की सफाई कराई गई थी। संकरी नाली से अधिक पानी नहीं निकल पाता है। चौड़ा नाला बनवाने के लिए कई बार खंड विकास अधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है। अधिकारी जांच करने आए पर निर्माण की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी।
वहीं नवाबगंज कस्बे में सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। हाईवे से दुर्गा मंदिर जाने वाला मार्ग पूरी तरह पानी में डूब गया जिससे लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। अजय सिंह, जयसिंह, रवींद्र कुमार, कमल सिंह, राजू और मुरली ने बताया कि वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-2 का पानी इसी मार्ग से होकर निकलता है। उन्होंने बताया कि हाईवे का नाला चोक होने के कारण पानी की उचित निकासी नहीं हो पा रही है।
अस्पताल जाने वाला कच्चा मार्ग कीचड़ में तब्दील
सफीपुर। सकहन राजपूतान प्राथमिक अस्पताल तक जाने वाला कच्चा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया। अस्पताल जाने के दौरान फार्मासिस्ट राजकुमार व अन्य कर्मचारियों की बाइक फंसी तो मजबूरी में हाथ में जूते थाम कीचड़ व पानी से निकलना पड़ा। जमालनगर गैर एहतेमाली के पास विद्युत पोल गिरकर टूट गया। गनीमत रही कि कोई राहगीर नहीं गुजरा। कस्बे में नाना राव पेशवा मार्ग पर हाता बाजार चौराहे पर पानी कमर तक बहने से वाहन ठहर गए, जिन्हें करबला के रास्ते से होकर उन्नाव-हरदोई मार्ग जाना पड़ा। कोतवाली परिसर व तहसील परिसर में भी पानी भरने से तालाब का नजारा हो गया।
अंडरपास भी जलमग्न, आवागमन में परेशानी
गंजमुरादाबाद। तेज बारिश से गंजमुरादाबाद से बांगरमऊ के बीच बने नसिरापुर, महमदाबाद और ताजपुर मार्ग के रेलवे अंडरपासों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे नसिरापुर, चकमीरापुर, हैबतपुर, खंभौली, कबीरपुर, अंभीरपुर गंभीरपुर, नेवादा, हसनापुर, कपूरपुर, ताजपुर, तहिरापुर, मदारपुर, बरौंकी, महमदाबाद सहित करीब 50 गांवों की एक लाख की आबादी को बांगरमऊ और गंजमुरादाबाद आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन पानी के बीच बंद हो गए। चार पहिया वाहन चालकों को दस किमी का चक्कर लगाना पड़ा। छात्र-छात्राओं पानी से बचकर किनारों से निकलने का प्रयास करते रहे। रेलवे के सीनियर इंजीनियर आरबी गौतम ने बताया कि सभी अंडरपासों में जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया गया है लेकिन मिट्टी से यह नालियां चोक हो गई हैं। जिससे जलनिकासी नहीं हो पा रही है। इससे अंडरपासों में काफी पानी भर रहा है। जल्द ही जनरेटर लगाकर पानी निकलवाया जाएगा।
--
परियर-बिठूर मार्ग के वैकल्पिक रास्ते में भी भर गया पानी
परियर। सदर तहसील क्षेत्र के परियर-बिठूर मार्ग पर रामानंदी के पास लोकनिर्माण विभाग द्वारा पुलिया बनाई जा रही है। राहगीरों को आवागमन में कोई असुविधा न हो इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी बनाया गया है। तेज बारिश से वैकल्पिक रास्ते पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ा। रास्ता चालू होने में लगभग दो सप्ताह का समय लगने की उम्मीद है। बताया जाता है कि गंगा का जलस्तर भी घट-बढ़ रहा है। यदि बाढ़ जैसी समस्या आई तो रास्ता पूरी तरह से बंद हो सकता है।
--
बारिश से खरीफ फसलों को संजीवनी, धान बुआई में तेजी
हसनगंज/फतेहपुर चौरासी। लंबे समय बाद हुई झमाझम बारिश से खरीफ सीजन की फसलों धान, मक्का, अरहर, तिल को संजीवनी मिली है। धान की अभी तक 75 फीसदी ही बुआई हो पाई है। इस बारिश से बुआई में तेजी आ गई है। धौरा कृषि केंद्र के पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. जय कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान मौसम खरीफ फसलों के लिए लाभदायक है लेकिन लगातार बारिश होने पर जल निकासी की उचित व्यवस्था करना बेहद जरूरी है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खेतों में पानी जमा न होने दें और बारिश रुकने के बाद ही रोग एवं कीट नियंत्रण के लिए आवश्यक दवाओं का छिड़काव करें, जिससे फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। वहीं सब्जी की कुछ फसलों को मामूली नुकसान हुआ है। किसानों में कृपाशंकर अवस्थी, पंकज निषाद, सुशील बाजपेयी व रामबाबू आदि ने बताया कि बारिश से लौकी व बैंगन की फसलों को मामूली नुकसान है। सब्जी फसलों में जड़ सड़न, पत्ती धब्बा समेत फफूंदजनित रोगों का खतरा बढ़ गया है।
वर्जन....
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जोरदार बारिश की संभावना जताई है। जिले में रेड अलर्ट है। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसलिए लोगों को घरों से न निकलने और पक्के निर्माण के नीचे ही रहने की सलाह दी गई है। -सुशील कुमार गोंड, एडीएम (वित्त/राजस्व)।
पहली खेड़ा में जलभराव, परेशान लोगों ने ईओ को दिया ज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला पहली खेड़ा, अनवार नगर में जलभराव से परेशान मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर ईओ को ज्ञापन दिया।
सभासद मनोज कुमार ने बताया कि मोहल्ले में कई मार्ग और नालियां टूटी हैं। इससे जलनिकासी चौपट है। तेज बारिश से जलभराव होने से परेशानी होने पर लोग नगर पालिका पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। ईओ रामआसरे कमल ने समस्या हल करने का आश्वासन दिया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने खुद वार्ड का दौरा कर समस्या हल कराने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया। (संवाद)