{"_id":"6a57d1e1142cdc5c540cc3b6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-153885-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज जिलास्तरीय चयन ट्रायल छह अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज जिलास्तरीय चयन ट्रायल छह अगस्त को
विज्ञापन
उन्नाव। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज जिलास्तरीय चयन ट्रायल पं. दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में छह अगस्त को होंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो व योगासन के चयन ट्रायल होंगे। इसमें जो भी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भाग लेने के इच्छुक हों, वह छह अगस्त को सुबह 11 बजे पं. दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। ट्रायल के लिए विभागीय कार्यमुक्त प्रमाण-पत्र, सेवा में आने की तिथि, जन्मतिथि व आईडी नंबर देना अनिवार्य है।
इसमें भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी व अध्यापक व सहायक शिक्षक आदि भाग नहीं ले सकेंगे। इसमें केवल पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेंगे। इसके बाद मंडलस्तरीय ट्रायल 12 व 13 अगस्त को लखनऊ के केडी बाबू सिंह स्टेडियम में होंगे। प्रदेशस्तरीय ट्रायल 19 व 20 अगस्त को होंगे। इसके लिए खेलवार अलग-अलग जनपद तय किए गए हैं। फुटबॉल का प्रदेशस्तरीय ट्रायल जनपद में होगा। इसके लिए पीडीनगर स्थित सेंट लॉरेंस स्कूल का चयन किया गया है।