{"_id":"6a568469ab73392f230690c4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-153829-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नगर पालिका से दिलाएं एनओसी तो किसी अन्य मद से बनवाएं सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नगर पालिका से दिलाएं एनओसी तो किसी अन्य मद से बनवाएं सड़क
विज्ञापन
उन्नाव। लोकनगर की सड़क के 200 मीटर छूटे हिस्से के निर्माण के लिए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पहल की है। नगर पालिका के प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद भी कार्य न होने पर एनओसी के लिए डीएम को पत्र लिखा है। कहा है कि नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिलवा दें जिससे किसी अन्य मद से सड़क का निर्माण कराया जा सके।
कब्बाखेड़ा को जोड़ने वाला शहर का लोकनगर मार्ग का 200 मीटर हिस्सा दो विभागों की खींचतान में फंसा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने वीडियो जारी कर सड़क पीडब्ल्यूडी की बताई थी। इस पर पीडब्ल्यूडी ने पत्र जारी कर सड़क को अपना मानने से इन्कार कर दिया था।सड़क का यह हिस्सा इतना खराब है कि लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। वाहन पलट रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। शनिवार को सभासद ओमेंद्र लोधी पंकज ने लोगों के साथ पानी में बैठकर धरना दिया था। करीब डेढ़ घंटे बाद विधायक पहुंचे थे और उनके आश्वासन पर धरना समाप्त किया था।
मंगलवार को विधायक ने इसको लेकर डीएम को पत्र लिखा। बताया कि नगर पालिका की कार्ययोजना में शामिल इस सड़क का कार्य कराने की अनुमति मिल चुकी है। इसके बाद भी सड़क नहीं बन रही है। ऐसे में नगर पालिका से सड़क की एनओसी दिलवा दें, जिससे इसका निर्माण अन्य मद या योजना से कराया जाए। विधायक ने बताया कि उनका उद्देश्य सड़क का निर्माण कराना है। फिर चाहे जिस मद या योजना से हो। लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलनी चाहिए।