{"_id":"6a2b069fdcbf94701e04a299","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-152092-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सकेसरखेड़ा हाजीपुर को 14 रन से हराकर फाइनल में पहुंची जैकी थाना टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सकेसरखेड़ा हाजीपुर को 14 रन से हराकर फाइनल में पहुंची जैकी थाना टीम
विज्ञापन
फोटो-27- मैच के दौरान शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
चकलवंशी। आंट-घुसौली में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में जैकी थाना टीम ने सकेसरखेड़ा हाजीपुर को 14 रन से हरा दिया। टीम ने फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है।
टॉस जीतकर सकेसरखेड़ा हाजीपुर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जैकी थाना की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नोमान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सकेसरखेड़ा हाजीपुर की टीम ने अंत तक संघर्ष किया लेकिन निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी। जैकी थाना के गेंदबाज राहुल सोलंकी को पांच विकेट लेने पर मैन आफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ जैकी थाना ने प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।