सोनिक। दही चौकी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन पर यश को मिस्टर व आशी को मिस फेयरवेल का खिताब दिया गया।
समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भाषणों एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के साथ यादगार पल साझा किए। विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को नए छात्रों के साथ साझा किया। संचालन श्रद्धा, प्रतीक्षा, रविश एवं हिबा ने किया। उत्कृष्ट व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा के आधार पर यश कुमार को मिस्टर तथा आशी अवस्थी को मिस फेयरवेल चुना गया। प्राचार्य पीयूष शाक्य, प्रेमचंद्र शंकर, अजय दुबे, शिरीष त्रिपाठी, युसरा सिद्दीकी, रुचि सिंह, दीपिका धवन, आकाश सक्सेना एवं आशीष कुमार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।