{"_id":"69f1093226eab336560a782c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149506-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तिस्या आनंद और अब्दुल शफी जीतकर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तिस्या आनंद और अब्दुल शफी जीतकर फाइनल में पहुंचे
विज्ञापन
फोटो-18-जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक।
उन्नाव। जिला क्रीड़ा स्टेडियम में तीन दिवसीय सातवीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के पहले दिन कई मुकाबले खेले गए। इसमें तिस्या आनंद और अब्दुल शफी ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के जनपद के 40 से अधिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। अंडर-15 बालक वर्ग में अब्दुल शाद ने अयान वर्मा को 21-12, अधिराज सिंह ने रघुनंदन को 21-12, अर्नव सिंह ने अभिनव सक्सेना को 21-9 से हराया। अनुभाव बाजपेयी ने आर्यन पाल को 21-14, आर्यन ने अरुष को 21-9, मोहम्मद अर्श ने प्रियांशु को 21-8, आदित्य प्रजापति ने अंचल सिंह को 21-7 तथा अनुराग सिंह ने प्रियांश पटेल को 21-10 से मात दी।
बालिका वर्ग में कृतिका रावत ने काव्या वर्मा को 21-11, आराध्या सिंह ने अक्षरा मिश्रा को 21-14, प्राची यादव ने दिव्या पांडेय को 21-17 तथा योग्या सिंह ने प्रगति यादव को 21-17 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। अंडर-13 बालक वर्ग में शौर्य शुक्ला ने श्रेयांश पटेल को 21-11, अनुराग वर्मा ने कुशाग्र त्रिपाठी को 21-10, निहाल कटियार ने देवांश तिवारी को 21-1 तथा आदित्य प्रजापति ने अपूर्व पी. सिंह को 21-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। बालिका वर्ग में आराध्या ने आराध्या सोनी को 21-12, अनन्या तिवारी ने नूर फातिमा को 22-20, आस्था ने एंड्री सिंह को 21-11 तथा श्रेया ने दिव्या पांडेय को 21-19 से हराया।
विज्ञापन
अंडर-11 बालक वर्ग में अब्दुल शफी ने रमन कपूर को 21-9 तथा सार्थक ने अभय वर्मा को 21-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में तिस्या आनंद ने काव्या शुक्ला को 21-16 तथा त्रिप्ति शुक्ला ने आमिना अज़ीज़ को 21-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
इंसेट-1
अंडर-17 में प्रियांशी और प्रतिमा ने जीते मुकाबले
अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रियांशी रावत ने प्रतिमा बाजपेयी को 21-7 तथा दिविजा वर्मा ने प्रियांशी यादव को 21-6 से हराया। बालक वर्ग में अक्षत शर्मा ने प्रिंस सैनी को 21-11, सार्थक विश्वकर्मा ने सोम चौधरी को 21-7 व शिवा यादव ने अर्पित यादव को 21-9 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त व जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सबरवाल भी मौजूद रहे।