फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मुआवजे ने बदली तकदीर, किसी ने दुकान खोली तो किसी ने खरीदी दोगुनी जमीन

Wed, 29 Apr 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-34-महेंद्र
बेहटामुजावर (उन्नाव)। गंगा एक्सप्रेसवे से क्षेत्र और जिले के विकास को नई गति मिली। जमीन अधिग्रहण से मिले मुआवजे से लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। किसी ने मुआवजे की राशि से दुकान खोली है तो किसी ने दोगुनी जमीन खरीदी। कई लोगों ने मकान बनवाकर बच्चों का अच्छे स्कूलों में दाखिला कराकर उनके भविष्य संवारने की कोशिश की है।
विज्ञापन

बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के हरईपुर, महोलिया, ब्योली इस्लामाबाद, कैथोली, भटौली, बेहटामुजावर, रानीपुर ग्रंट, अरगूपुर, तमोरिया बुजुर्ग, तमोरिया खुर्द, शादीपुर सहित 11 गांवों से गंगा एक्सप्रेसवे से गुजरा है। इसमें करीब 2994 किसानों की 215.064 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर 117.5 करोड़ मुआवजा दिया गया है। किसानों को मुआवजा मिल चुका है। गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़कर एक दूसरे पर आने जाने के लिए सादीपुर और गौरियाकला के बीच में इंटरचेंज भी बनाया गया है।
विज्ञापन




फोटो-34-महेंद्र
एक बीघे के मुआवजे से खरीदी दो बीघे जमीन

ओरहर गांव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे में उनकी एक बीघा जमीन गई थी। मुआवजे से मिले पैसों से दो बीघा जमीन खरीदी। उसपर रोजगार कर रहे हैं और आर्थिक समस्या भी दूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो-35-राहुल सिंह
मुआवजे से खोली टाइल्स की दुकान

मुर्तजानगर के राहुल सिंह पहले एक कंपनी में मैनेजर थे। भूमि अधिग्रहण से मिले मुआवजे से टाइल्स की दुकान खोली है। व्यापार अच्छा चल रहा है। वह इसके और विस्तार के प्रयास कर रहे हैं।


फोटो-36-पुत्तन राजपूत
मकान बनवाया, अच्छे स्कूलों में पढ़ा रहे बच्चे

लाला खेड़ा के पुत्तन राजपूत ने बताया कि 18 बिस्वा जमीन जाने से मिले मुआवजे से मकान बनवाया है। बच्चे अच्छे स्कूलों में पढ़ रहे हैं। परिवार में खुशहाली के साथ ही बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित हुआ है।



फोटो-37-धर्मेंद्र
कार खरीदकर किराये पर चलवाया

सराय कटियान के धर्मेंद्र को 12 बिस्वा जमीन के बदले करीब 22 लाख रुपये मिले, उन्होंने एक कार खरीदकर उसे किराये पर चलवाया और बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ाने की व्यवस्था की।

फोटो-40- नवाबगंज में हाईवे किनारे खड़ीं रोडवेज बसें। संवाद

उद्घाटन में 25-30 हजार लोगों के पहुंचने का दावा
उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को ले जाने के लिए भाजपाई दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बताया कि जिले से 25 से 30 हजार लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके लिए 500 बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं हर विधानसभा से पच्चीस से पचास चरा पहिया वाहन भी जाएंगे। बताया कि सभी बसें और छोटे वाहन सुबह 9:30 बजे तक लोगों को लेकर मल्लावां पहुंचेंगे। बताया कि कार्यक्रम स्थल पर जलपान और अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को असुविधा न हो। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की है।

फोटो-41
इंटरचेंज के पास बना सेफ हाउस व अस्थायी अस्पताल
गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कार्यक्रम में एक लाख से अधिक भीड़ पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम और सुरक्षा के लिए एक्सप्रेसवे पर शादीपुर और गौरियाकला गांव के बीच इंटरचेंज मार्ग के टोल प्लाजा पर सेफ हाउस और आपातकालीन अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। यहां चार डॉक्टर, एक फ्रार्मासिस्ट, एक वार्डबॉय और एंबुलेंस तैनात की गई है।

फोटो-42
देर शाम तक चलती रहीं तैयारियां
उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे का शुक्रवार को लोकार्पण होना है। इसे लेकर एक्सप्रेसवे का रंगरोगन और छुटपुट काम देर शाम तक किए जाते रहे। सोनिक स्थित टोल प्लाजा के डिवाइडर पर टाइल्स और पोल आदि लगाने का काम चलता रहा।

वर्जन....
गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण अवसर पर अन्य जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। हालांकि इसमें उन्नाव, हरदोई और फरुर्खाबाद शामिल नहीं हैं। इस एक्सप्रेसवे से जुड़े अन्य जिलों में प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली,बदायूं, शाहजहांपुर, संभल, ज्योतिबा फुले नगर, हापुड़ और मेरठ जिलों में एक्सप्रेसवे लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री की जनसभा का सीधा प्रसारण भी दिखाजाया एगा। अवसर पर पूरा हो गया है। सड़क सुरक्षा, चिकित्सा और साइन बोर्ड जैसी चीजें भी पूरी हो चुकी हैं। रविवार को लोकार्पण के साथ ही यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।-संजय कुमार, प्रोजेक्ट इंचार्ज यूपीडा।

फोटो-34-महेंद्र

फोटो-34-महेंद्र

फोटो-34-महेंद्र

फोटो-34-महेंद्र

फोटो-34-महेंद्र

फोटो-34-महेंद्र

फोटो-34-महेंद्र

फोटो-34-महेंद्र

फोटो-34-महेंद्र

फोटो-34-महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed