{"_id":"69dd49a66aabdc873b0f9e15","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-148593-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्मार्ट मीटर न लगवाने की मिली सजा चार दिन से अंधेरे में फतेहपुर खालसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्मार्ट मीटर न लगवाने की मिली सजा चार दिन से अंधेरे में फतेहपुर खालसा
विज्ञापन
फोटो-11 फतेहपुर खालसा में डंडे के सहारे क्षतिग्रस्त बिजली लाइन। संवाद
गंजमुरादाबाद। फतेहपुर खालसा गांव में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया है। ग्रामीणों के स्मार्ट मीटर न लगवाने से खफा बिजली निगम के अधिकारियों ने गांव की बिजली चार दिन से काट रखी है। अंधेरे में समय काट रहे ग्रामीणों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि जब तक ग्रामीण स्मार्ट मीटर नहीं लगवाएंगे आपूर्ति शुरू नहीं की जाएगी। वहीं ग्रामीणों की मांग है कि पहले जर्जर बिजली लाइन बदली जाए फिर स्मार्ट मीटर लगवाएंगे। बिजली निगम के कर्मचारी 10 अप्रैल को गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे। करीब 15-20 घरों में मीटर लगे ही थे कि अन्य ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगवाने से मना कर दिया।
इस पर निगम ने पूरे गांव की बिजली काट दी। हालांकि विधायक के हस्तक्षेप से आपूर्ति रात में चालू की गई। इसके बाद 11 अप्रैल को टीम फिर पहुंची पर ग्रामीणों ने मीटर नहीं लगाने दिए। इसके बाद बिजली दोबारा काट दी गई जो अभी तक बहाल नहीं हुई है। करीब 100 घंटे से बिजली कटी होने से गांव की करीब चार हजार आबादी परेशान है।
विज्ञापन
एसडीओ का कहना है कि जब तक स्मार्ट मीटर नहीं लगेंगे बिजली नहीं मिलेगी। ग्राम प्रधान मैशरजहां ने बताया कि ग्रामीण मीटर के खिलाफ नहीं हैं। वे जर्जर एलटी व एचटी लाइन बदलने की मांग कर रहे हैं। गांव में बिजली की लाइनें डंडों से होकर जा रही हैं।