फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: संविदाकर्मी ने पांच हजार लेकर दी सिर्फ 986 रुपये की रसीद

Sun, 05 Apr 2026 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20- बांगरमऊ तहसील में फरियादियों की ​समस्या सुनते डीएम गौरांग राठी व अन्य अ​धिकारी। संवाद
बांगरमऊ (उन्नाव)। बिल संशोधन कराने के नाम पर संविदाकर्मी ने पांच हजार रुपये लेकर रसीद मात्र 986 रुपये की दी। मामला जानकारी में आने पर डीएम ने एक्सईएन को तीन दिन में समाधान कराने के निर्देश दिए। न होने पर कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

तहसील समाधान दिवस में भिखारीपुर पतसिया के रामखेलावन ने अवैध वसूली का शिकायतीपत्र दिया। बताया कि उपखंड कार्यालय के संविदाकर्मी ने पांच हजार रुपये लेकर मात्र 986 रुपये की रसीद दी। ग्राम जामड़ के प्रेम शंकर ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर प्रधान पद के लिए सीट ओबीसी के लिए आरक्षित कराने की मांग की। स्टेशन रोड निवासी बेबी मिश्रा ने रजिस्टर्ड वसीयत होने के बाद भी नगर पालिका के कर्मचारी पर संपत्ति विवाद में दबाव बनाने का आरोप लगाया। डीएम ने ईओ को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। कुल 146 प्रार्थनापत्रों में 19 का मौके पर निस्तारण किया गया। एसपी जयप्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम, एसपी ने ग्राम कुशराजपुर में पर्यटन विभाग द्वारा 69 लाख की कीमत से फूलमती देवी मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का जायजा लिया। डीएम ने बीडीओ को मंदिर की चहारदीवारी बनवाने, सोलर लाइट की व्यवस्था कराने और भक्तों के बैठने के लिए बड़े हाल का निर्माण कराने के निर्देश दिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह चंदेल, गुड्डू पाठक, सतीश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर में एडीएम नमामि गंगे विधेश कुमार के पास 122 शिकायतें पहुंची। मात्र सात का ही मौके पर निस्तारण हो सका। ईदगाह कॉलोनी के रहने वालों में गुड़िया, विशालवती, कंचन, विमला, शिवाकांती ने शिकायतीपत्र दिया। बताया कि उनके प्लॉटों पर सभासद और बाहरी लोग मिलकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप लगाया कि ये लोग जमीन को 2002 की बताकर हेरफेर कर कब्जा जमाना चाहते हैं। कई प्रार्थनापत्र के बाद भी जमीन की पैमाइश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed