फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

पश्चिम बंगाल में हो सकता है राजनीतिक बदलाव : साक्षी महाराज

Sat, 04 Apr 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-18- सांसद साक्षी महाराज। आर्काइव
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने शुक्रवार को गदनखेड़ा स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव संभव है। जनता ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर कर सकती है। उन्हाेंने कहा कि पश्चिम बंगाल से उनका लंबे समय से आध्यात्मिक संबंध है। पुरुलिया, आसनसोल, रानीगंज, कोलकाता, बांकुड़ा सहित कई स्थानों पर आश्रम हैं। हाल ही में राज्य के दौरे पर गए थे। गृहमंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे के समय भी मौजूद थे। साक्षी महाराज का दावा है कि उन्होंने जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की। अमित शाह के चुनावी भाषणों में ताकत दिख रही है।
विज्ञापन


गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के देश में दो खलनायक वाले विवादित बयान का साक्षी महाराज ने समर्थन किया। कहा कि बृजभूषण शरण सिंह का बयान भावनाओं के आहत होने के कारण आया होगा और इसे उसी संदर्भ में समझा जाना चाहिए। कहा कि भारत में मुसलमान दुनिया के कई देशों की तुलना में अधिक सुरक्षित हैं। हिंदुस्तान में सुरक्षित मुसलमान यहां पत्थर फेंकेगा, सरकार को गालियां देगा, मतलब अपने ही पैर को काटेगा तो खलनायक ही हुआ। साक्षी महाराज ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह का सवर्णों के बारे में यह शब्द प्रयोग आहत भावनाओं के कारण हो सकता है।
विज्ञापन




अखिलेश यादव के नारे में सवर्ण नहीं

साक्षी महाराज ने दावा किया कि अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा दिया है लेकिन इस नारे में सवर्ण समाज कहीं भी शामिल नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो सवर्णों के हितों का ध्यान रखती है। यह दर्शाता है कि अन्य दल सवर्णों की उपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस देश में सवर्णों की रक्षा भारतीय जनता पार्टी ने ही की है। कांग्रेस तब भी थी जब कश्मीर से पंडितों को मार-मार कर भगाया गया था। भाजपा सवर्णों, जनेऊ और तिलक की रक्षा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed