फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: घंटों इंतजार फिर भी सिलिंडर नहीं लगा हाथ

Tue, 31 Mar 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-33-औरास के ईश्वरीय कृपा इंडेन गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संव
औरास/नवाबगंज। कई गैस एजेंसियों पर सोमवार को उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाए। कई स्थानों पर वितरण व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई रही। इससे उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश दिखा। औरास की ईश्वरीय कृपा इंडेन गैस एजेंसी पर सोमवार को 370 उपभोक्ता सिलिंडर लेने पहुंचे। सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक लंबी लाइनें लगी रहीं। शाम तक सिलिंडर की गाड़ी नहीं आई तो लोग मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

एजेंसी संचालक राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को गैस आनी थी लेकिन खाते से पैसा देर से कटने के कारण आपूर्ति नहीं आ पाई। मंगलवार सुबह गैस आने के बाद वितरण का आश्वासन दिया। सोहरामऊ स्थित मां कामाख्या देवी इंडेन गैस एजेंसी की भी वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। उपभोक्ता 15 मार्च से रसोई गैस सिलिंडर पाने के लिए लगातार चक्कर लगा रहे हैं। सोहरामऊ इंडेन गैस एजेंसी में सोमवार सुबह 10 बजे से गैस वितरण शुरू हुआ। सिलिंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


बाबाखेड़ा के भगवानदीन ने बताया कि 15 मार्च से चक्कर लगाने के बाद सोमवार को सिलिंडर मिल पाया। असगर अली ने बताया कि वह 20 मार्च से सिलिंडर के लिए चक्कर लगा रहे हैं पर अभी तक सिलिंडर नहीं मिल पाया है। उपभोक्ताओं को अपने जरूरी कामकाज छोड़कर घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

गंजमुरादाबाद में एजेंसी पर ताला, उपभोक्ताओं ने की नारेबाजी



गंजमुरादाबाद के ग्राम भिखारीपुर पतसिया में पवन इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर सोमवार को ताला लगा मिला। सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नारेबाजी की। उपभोक्ताओं ने बताया कि उनकी बुकिंग 10 मार्च से 15 मार्च के बीच हो चुकी है। उन्हें रोजाना कोई न कोई बहाना बनाकर खाली हाथ लौटाया जा रहा है। एजेंसी के कर्मचारी फोन भी नहीं उठाते हैं। कई दिनों से लोग लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। एजेंसी संचालक पवन कुमार ने आपूर्ति न आने और साप्ताहिक बंदी को इसका कारण बताया।


पुरवा में 65 लोगों को नहीं मिले सिलिंडर
पुरवा में गैस की आपूर्ति हुई और 360 उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल गए। हालांकि इसके बाद भी 65 लोग मायूस होकर लौट गए। एजेंसी मालिक विजय कुमार ने बताया कि रविवार को आपूर्ति न आने से सोमवार को भीड़ बढ़ गई थी। आपूर्ति सीमित होने के कारण सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पाए। यह स्थिति अन्य दिनों में भी देखी जा रही है।

फोटो-33-औरास के ईश्वरीय कृपा इंडेन गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संव

फोटो-33-औरास के ईश्वरीय कृपा इंडेन गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed