फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सोहरामऊ को दो रन से हराकर रुदुवारा फाइनल में

Sun, 29 Mar 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-12- मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज। स्रोत: संवाद
असोहा। नवाबगंज विकासखंड के ढकिया मैदान में चल रही मिर्जापुर प्रीमियर लीग में शनिवार को रुदुवारा और सोहरामऊ की टीमों के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रुदुवारा की टीम ने सोहरामऊ को दो रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुदुवारा टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 105 रन बनाए। टीम की ओर से अरुण ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 10 गेंदों में 21 रन बनाए। जय सिंह ने 20 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इन पारियों से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोहरामऊ की टीम निर्धारित 10 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना पाई। सोहरामऊ की टीम मात्र दो रन से यह मुकाबला हार गई। रुदुवारा के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रुदुवारा के अरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक हरे श्याम कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, रोहित रावत, कुलदीप, राम शर्मा और नितिन कुशवाहा मौजूद रहे। कमेंटेटर बबलू खान ने मैच का आंखों देखा हॉल सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed