फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: श्रीराम के जन्म लेते ही बजे घंटा घड़ियाल, गूंजा जय श्रीराम

Sat, 28 Mar 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। श्रीराम नवमी का पर्व जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे मंदिरों में घंटे बजने लगे। शंख ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया। जैसे ही घड़ी में 12 बजे, भए प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गए। जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। घरों में भी लोगों ने भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया।
विज्ञापन

शहर के हनुमान मंदिर में स्थित भगवान राम, जानकी व लक्ष्मण की मूर्तियों को जल व पंचामृत से स्नान कराया गया। नए वस्त्र पहनाए गए। जैसे ही दोपहर के 12 बजे वैसे ही मंदिर में मौजूद भक्तों ने घंटे बजाने शुरू कर दिए। भजन, कीर्तन के साथ भगवान राम की स्तुति की गई। भगवान श्रीराम के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। पुजारी ने श्रीराम भक्तों को पंचामृत के साथ अन्य प्रसाद वितरित किया। घरों में भी भक्तों ने श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया।
विज्ञापन

दोस्ती नगर स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में रामनवमी पर मां शारदा ग्रुप ने श्रीराम चरित मानस के अखंड पाठ व भंडारे का आयोजन किया। आचार्य अनुराग अवस्थी, रिंकू त्रिवेदी, पूर्व प्रधान दिनेश, शुभम, प्रमेंद्र, अंशु, रोहित कपूर, धीरेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीघापुर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, राधा-कृष्ण, काली व बिहारी लाल मंदिर में राम जन्मोत्सव मनाया गया। बक्सर घाट में गंगा स्थान के बाद लोगों ने मां चंडिका देवी दरबार में दर्शन किए। हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत मोहान स्थित जलेश्वरनाथ मंदिर में सुबह सुंदरकांड पाठ किया गया। दोपहर 12 बजे विधि-विधान से श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। धर्मेंद्र सिंह, समरजीत यादव, मिलन पांडेय, आशीष मिश्र (अन्नू) भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed