फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नौ बजे तक गैस एजेंसी का ताला न खुलने पर लगाया जाम

Sat, 28 Mar 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। शहर की उन्नाव इंडेन गैस एजेंसी पर शुक्रवार को सिलिंडर लेने के लिए सुबह सात बजे ही उपभोक्ता पहुंच गए। नौ बजे के बाद भी गेट नहीं खुला। एजेंसी से सिलिंडर न देने और होम डिलीवरी होने की सूचना चस्पा देखकर लोग भड़क गए। लोगों ने मोतीनगर में उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के आने पर एजेंसी संचालक ने शहर के लोगों का सिलिंडर घर पहुंचाने और गांव के उपभोक्ताओं को आवास विकास कॉलोनी से गैस देने का आश्वासन दिया। इसके बाद उपभोक्ता शांत हुए। इस दौरान करीब आधा घंटा मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा। जाम लगाए अंशू, विवेक, अश्विनी, आशीष, मेहराना, नाजिया, सुमन ने बताया कि कई दिनों से सिलिंडर के लिए एजेंसी आ रहे हैं लेकिन नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को फिर गैस की उम्मीद में पहुंचे तो यहां पर घंटों ताला नहीं खुला। पहले दो सिपाही पहुंचे और उपभोक्ताओं से बातचीत की लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा पहुंचे। उन्होंने संचालक से बातचीत की। संचालक ने सिलिंडर घर पहुंचाने की बात कही। इस पर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने विरोध जताया तो उनको आवास विकास में सिलिंडर देने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद साढ़े नौ बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन




एजेंसी संचालक वैभव मिश्रा ने बताया कि सरकार से शत प्रतिशत होम डिलीवरी के ही आदेश हैं। इसके बाद भी एजेंसी आने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराने से होम डिलीवरी में दिक्कत आ रही थी। इसका ही लेटर चस्पा कराया गया था कि शहर के लोगों को घर पर ही सिलिंडर पहुंचाया जाएगा। इसके बाद भी लोग सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंच गए थे। शुक्रवार को करीब 350 सिलिंडरों की होम डिलीवरी कराई गई। गांव के उपभोक्ताओं को आवास विकास में गाड़ी मंगाकर सिलिंडर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

लाइन में लगे 35 उपभोक्ता, नंबर आने पर खत्म हो गया लोड



पुरवा। कस्बा स्थित भारत गैस एजेंसी पर पहुंचे लोगों के बीच 360 गैस सिलिंडर का वितरण हुआ लेकिन इसके बाद भी 35 लोग मायूस होकर लौट गए। उपभोक्ता राजेंद्र, श्याम लाल, खुर्शिदा बानो, दिलशाद व मोहित ने बताया कि गैस लेने के लिए लाइन में लगे थे जब नंबर आया तो सिलिंडर खत्म हो गए। एजेंसी संचालक विजय कुमार ने बताया कि 360 सिलिंडरों का लोड आया था जिसका वितरण किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed