फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पिपहरी को 23 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची पुरही

Fri, 27 Mar 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-13-अजय को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक। स्रोत: ग्रामीण।
असोहा। मिर्जापुर प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में पुरही टीम ने पिपहरी को 23 रनों से हराया। इस जीत के साथ पुरही ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले अजय को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक के ढकिया मैदान में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पिपहरी की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी करने उतरी पुरही की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर उनका विकेट गिर गया। इसके बाद अजय और गोलू ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट पर 135 रन तक पहुंचाया। अजय ने 39 रन और गोलू ने 46 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिपहरी की टीम ने सधी शुरुआत की। हालांकि लगातार विकेट गिरने के कारण टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। पिपहरी की ओर से रजनीश ने 32 रनों की पारी खेली लेकिन टीम 112 रन ही बना सकी और 23 रनों से मुकाबला हार गई। पुरही की ओर से अजय ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान आयोजक हरेश्याम कुशवाहा, बिंदा प्रसाद शर्मा सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed