{"_id":"69bc4ab5681d6f8dd001c9e9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147111-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सोहरामऊ ने जीता मिर्जापुर प्रीमियर क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सोहरामऊ ने जीता मिर्जापुर प्रीमियर क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच
विज्ञापन
फोटो-14- मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
असोहा। मिर्जापुर प्रीमियर क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में सोहरामऊ ने पुरही टीम को पांच रन से हराया। अमन खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
नवाबगंज ब्लॉक के गांव ढखिया मिर्जापुर प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को उद्घाटन मैच सोहरामऊ और पुरही टीम के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमृतांश तिवारी (रानू प्रधान) ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोहरामऊ टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 160 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अमन खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। बल्लेबाज शिवा ने 45 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरही की टीम की शुरुआत बेहद तेज रही। कप्तान अजय और टोबो की जोड़ी ने पहले पांच ओवर में ही 90 रन जोड़कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। अंतिम ओवरों में सोहरामऊ के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए पुरही को लक्ष्य से पांच रनों से पहले ही रोक दिया और मुकाबला जीत लिया। इस मौके पर हरेश्याम कुशवाहा, रामजी, मनीष मौर्य, जयकरण राजपूत, रूपचंद्र मौर्य, शिवम सिंह, बबलू खान, जसपाल सिंह, रेशु तिवारी आदि मौजूद रहे।