फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गर्मी पड़ने से बिजली की दो दिन में बढ़ी 20 मेगावाट की खपत

Wed, 11 Mar 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-25-दही चौकी वर्कशाप में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करता कर्मी। संवाद - फोटो : 1
उन्नाव। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग शुरू हो गया है। इसी वजह से बिजली की मांग में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले दो दिनों में बिजली की खपत 20 मेगावाट बढ़ गई है। बिजली निगम आने वाले दिनों के लिए तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन


पिछले 10 दिनों से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। पिछले दो दिनों में यह पारा 34 डिग्री से भी अधिक पहुंच गया है। दिन में तेज धूप और रात में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे लोगों ने पंखे और कूलर का प्रयोग करना शुरू कर दिए है। कई लोग तो दोपहर की तेज धूप में कूलर भी चलाने लगे हैं। ट्रांसमिशन के सूत्रों के मुताबिक, पिछले दो दिन में बिजली की मांग में 20 मेगावाट की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

आठ मार्च को जहां बिजली की मांग 54 मेगावाट रही थी वहीं मंगलवार को मांग बढ़कर 74 मेगावाट हो गई है। इससे ट्रांसफार्मरों के भी ओवरहीट होने की समस्या बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। जानकारों के मुताबिक, हर फीडर पर लोड बढ़ने लगा है। गर्मी में ट्रांसफार्मर के भीतर का कंसंट्रेटर अधिक फुंकता है जिससे ट्रांसफार्मर के बंद और आपूर्ति ठप होने की संभावना अधिक रहती है। ओवरहीट होते ही कंसंट्रेटर सबसे पहले खराब होते हैं जिससे ट्रांसफार्मर भी फुंक जाता है। इसी कारण वर्कशाप में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के साथ उनका स्टॉक रखना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
गर्मी बढ़ने से मांग भी बढ़ रही है। अभी मांग के सापेक्ष ट्रांसमिशन से बिजली मिल रही है। क्षेत्रों को बिजली भी भरपूर दी जा रही है। वहीं अभी से गर्मी को देखते हुए तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं। अनुरक्षण माह में लाइन दुरुस्तीकरण व ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराई जा रही है। वर्कशाप में ट्रांसफार्मर भी रिजर्व किए जा रहे हैं।- अमिय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता।

दही चौकी वर्कशाप में रिजर्व रखे ट्रांसफार्मरों की संख्या
10केवीए-28
16केवीए-44
25केवीए-60
63केवीए-18
100केवीए-12
160केवीए-3
250केवीए-13
400केवीए-8
630केवीए-4

एक से दस मार्च तक का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
एक-31.2
दो-31.0
तीन-30.4
चार-30.8
पांच-31.3
छह-31.8
सात-32.3
आठ-32.3
नौ-34.6
दस-34.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed