{"_id":"69af255006733cf9460077ae","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146486-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 10.20 लाख मतदाताओं के सत्यापन में 81287 डुप्लीकेट, हटाए गए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 10.20 लाख मतदाताओं के सत्यापन में 81287 डुप्लीकेट, हटाए गए नाम
विज्ञापन
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत की 2130459 की अनंतिम मतदाता सूची में मिले 10.23 लाख डुप्लीकेट वोटरों का सत्यापन पूरा हो गया है। इसमें 81,287 मतदाताओं का खुद का नाम, पिता का नाम व लिंग समान मिला है। इनको सूची से हटा दिया गया है। फाइनल मतदाता सूची 15 अप्रैल को जारी होगी।
अगस्त 2025 से त्रिस्तरीय मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू हुआ था। बीएलओ द्वारा 14 अगस्त से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर निर्धारित प्रोफार्मा पर वोटरों का सत्यापन किया गया था। ऑफ व ऑनलाइन तरीके से कार्य करके एक जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके लोगों के नाम सूची में शामिल किए थे। मृत्यु या शहरों में निवास करने वाले नाम हटाए थे। पूर्व के वोटरों में नाम सहित अन्य संशोधन भी किए गए थे। फिर इसे पोर्टल पर अपलोड किया गया था।
राज्य निर्वाचन आयोग से अपलोड की गई प्रत्येक ग्राम पंचायत की सूची का अन्य 1037 पंचायतों से मिलान कराया गया तो इसमें 10,23,367 वोटर ऐसे सामने आए, जिनका स्वयं का नाम, पिता का नाम व लिंग समान मिला। इस पर आयोग ने डुप्लीकेट वोटरों की इस सूची को दोबारा सत्यापन के लिए भेजा। करीब डेढ़ माह में वोटरों से आधार के अंतिम चार अंक लेकर सत्यापन पूरा किया गया। इसमें 81,287 वोटरों का नाम, पिता व लिंग समान मिलने पर इनके नाम सूची से हटा दिए गए।
विज्ञापन
इंसेट-1
ब्लाॅकवार हटाए गए डुप्लीकेट मतदाता
ब्लाॅक डुप्लीकेट वोटर
बिछिया 6888
सिकंदरपुर सरोसी 5490
सिकंदरपुर कर्ण 6854
बीघापुर 4465
सुमेरपुर 5351
मियागंज 2391
औरास 3121
हसनगंज 2267
नवाबगंज 2755
पुरवा 3946
असोहा 6358
हिलौली 7177
सफीपुर 7565
फतेहपुर चौरासी 4059
बांगरमऊ 7250
गंजमुरादाबाद 5350
कुल 81257
वर्जन...
डुप्लीकेट वोटरों का सत्यापन पूरा हो गया है। इसमें 81287 वास्तविक डुप्लीकेट मिले हैं, उनके नाम नाम हटा दिए गए हैं। वैसे सत्यापन का समय 15 मार्च तय था लेकिन निर्धारित समयसीमा से पहले ही काम पूरा हो गया है। फाइनल सूची 15 अप्रैल को जारी की जाएगी। -वीके श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय)