{"_id":"69ac7316fb393e845706a5a5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146377-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर की टक्कर से हाईटेंशन पोल टूटा, 10 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर की टक्कर से हाईटेंशन पोल टूटा, 10 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
फोटो-28- सुपासी गांव में डंपर की टक्कर क्षतिग्रस्त हुआ पोल। संवाद
अचलगंज (उन्नाव)। आउटर रिंग सड़क में मिट्टी आपूर्ति कर रहे डंपर की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का पोल और तार टूट गए। इससे शनिवार शाम तीन बजे से 10 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
कानपुर-उन्नाव के बीच बन रहे आउटर रिंग सड़क पर यह घटना हुई। सुपासी गांव से निकल रहा मिट्टी भरा डंपर प्राथमिक स्कूल के सामने बिजली के पोल से टकराया। टक्कर से पोल और तार टूट गए, जिससे पांच हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। प्रभावित गांवों में सुपासी, सथरा, जेवाखेड़ा, गड़सर, छेरिहा, शुक्लापुर, गड़ारी, मनोहरपुर और साहबखेड़ा शामिल हैं। ग्रामीणों ने डंपर को रोककर पुलिस के हवाले किया। संचालक ने मरम्मत का आश्वासन दिया, जिसके बाद पुलिस ने डंपर छोड़ दिया। जेई आशुतोष तिवारी ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है और रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
डंपर चालक करते हैं मनमानी
ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी आपूर्तिकर्ता डंपर चालक तेज रफ्तार में मनमाने तरीके से निकलते हैं। सड़क पर प्राथमिक विद्यालय होने से बच्चों के लिए भी खतरा बना रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी डंपर से जेवाखेड़ा के पास तीन खंभे टूट गए थे। उस समय भी तीन दिन तक बिजली आपूर्ति ठप रही थी।