{"_id":"69ac73431f619d92750d0296","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146362-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चार महीने भी नहीं चली 4.3 करोड़ की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चार महीने भी नहीं चली 4.3 करोड़ की सड़क
विज्ञापन
फोटो-15-लोकनगर मार्ग पर हुआ गड्ढा व धंसी सड़क। स्रोत: जागरूक पाठक।
उन्नाव। शहर के लोकनगर मार्ग को बने चार माह ही हुए हैं लेकिन सड़क जवाब देने लगी है। एक जगह सड़क पर गड्ढा हो गया है और एक स्थान पर धंस गई है। ऐसे में इस सड़क से आवागमन रात में खतरनाक हो गया है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने इसका ठीकरा जलनिगम की पाइपलाइन पर फोड़ा है।
उन्नाव शहर से हरदोई जिले के लिए छोटा चौराहा से मुड़कर लोक नगर होते हुए कब्बाखेड़ा तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा मार्ग निकला है। इसे पुराना स्टेट हाईवे भी कहते हैं। हरदोई पुल बनने से पहले इसी मार्ग से लोग शहर के अंदर आए बिना सीधे कब्बाखेड़ा निकलते थे। इसके बाद सीधे हरदोई सड़क पकड़कर चले जाते थे। समय के साथ आबादी बढ़ी तो मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया। पिछले साल मार्ग को 3.5 मीटर से सात मीटर चौड़ा करने व नवनिर्माण के लिए 4.3 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था। नवंबर में मार्ग का निर्माण किया। चार माह में सड़क धंसने लगी है। पूरननगर के पास एसवीएम विद्यालय के आगे बनी पुलिया के पास सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया है। उसके पास ही किनारे पर सड़क धंस गई है। ऐसे में अब सड़क से आवागमन काफी खतरनाक हो गया है। हादसों को रोकने के लिए यहां पर गड्ढे व धंसने वाले स्थान पर बड़े पत्थर रख दिए गए हैं। हालांकि रात के अंधेरे में यह पत्थर भी हादसे का सबब बन सकते हैं।
इंसेट-1
शहर के लिए बाईपास जैसा उपयोगी
मार्ग के चौड़ीकरण के बाद अब शहर के अंदर भारी सहित अन्य वाहन नहीं जाते हैं। हरदोई के अलावा चकलवंशी, माखी, सफीपुर, फतेहपुर चौरासी, बांगरमऊ जाने वाले लोग भी इसी मार्ग से सीधे बाहर निकलते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, प्रतिदिन करीब पांच हजार वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से होता है।
विज्ञापन
वर्जन...
लोकनगर मार्ग पर पूरन नगर के पास बनी पुलिया के अप्रोच मार्ग से जल निगम की पाइप लाइन निकली है। उसमें लीकेज होने से ही सड़क धंसी और गड्ढा हुआ है। पाइप लाइन में लीकेज काफी समय से है। मरम्मत के लिए जल निगम शहरी के एक्सईएन से कहा गया है। शनिवार को मरम्मत कराने के लिए कहा था। इसकी जानकारी करके जल्द मरम्मत कराने के लिए कहेंगे। -सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड।