{"_id":"69a33f6ebae14c41bd075489","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146048-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 91.84 करोड़ से चौड़े होंगे तीन मार्ग, एक पुल भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 91.84 करोड़ से चौड़े होंगे तीन मार्ग, एक पुल भी बनेगा
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद के तीन प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण के साथ एक पुल निर्माण के लिए शनिवार को भूमि पूजन किया गया। इन चारों कार्यों के लिए 91.84 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ। तीन कार्यों में सांसद व एक में क्षेत्रीय विधायक ने भूमि पूजन करके कार्य का शुभारंभ कराया। इनके निर्माण से कानपुर, लखनऊ सहित कई जनपदों का आवागमन आसान हो जाएगा।
मार्गों के चौड़ीकरण व पुल निर्माण कार्य का सांसद ने किया शुभारंभ
चकलवंशी। अन्य जिला मार्ग में शामिल माखी-रसूलाबाद मार्ग की लंबाई 15.06 की है। वर्तमान में इसकी चौड़ाई मात्र 3.75 मीटर है। इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा करने के लिए 26.17 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। कार्य शुरू करने के लिए 5.23 की पहली किस्त जारी हुई है। इसके अलावा राज्यमार्ग में शामिल चकलवंशी-संडीला मार्ग को दस मीटर चौड़ा करने के लिए 28.42 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। पहली किस्त के रूप में 3.97 करोड़ जारी हुए हैं। इस मार्ग की चौड़ाई वर्तमान में सात मीटर है। यह मार्ग एक तरफ परियर पुल के जरिए बिठूर चौबेपुर (कानपुर) से जुड़ता है तो दूसरी ओर रसूलाबाद होते हुए संडीला के जरिए हरदोई से मिलता है।
इसके साथ ही सफीपुर के मनियापुर से अल्लीपुर के बीच सई नदी पर 40 मीटर लंबे पुल व पहुंच मार्ग के लिए पांच करोड़ स्वीकृत हुए हैं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने क्षेत्र में आकर मार्ग चौड़ीकरण व नवनिर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। सांसद ने कहा कि इस सड़क पर अगड़े भी चलेंगे पिछड़े भी चलेंगे। दलित भी चलेंगे। मुस्लिम भी चलेंगे। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास को आधार बनाकर काम कर रही है। सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर के साथ एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड सुबोध कुमार, सहायक अभियंता अजीज अहमद अंसारी, अवर अभियंता सुनीत कुमार तिवारी, प्रवीण कटियार, आनंद जायसवाल, रसूलाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष गजाला बानो, पूर्व चेयरमैन नसीमुद्दीन अंसारी, मलखान सिंह, रामकृष्ण राठौर, प्रवीण रावत, लकी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
32.25 करोड़ से औरास-रहीमाबाद मार्ग का चौड़ीकरण शुरू
औरास। अन्य जिला मार्ग में शामिल औरास-रहीमाबाद मार्ग आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। करीब 11 किमी लंबे इस मार्ग की वर्तमान में चौड़ाई मात्र 3.75 मीटर है। दो जिलों को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग है। हालांकि चौड़ाई कम होने से अक्सर जाम लगता है। जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है। शनिवार को मार्ग को 32.25 करोड़ से सात मीटर चौड़ा करने का काम मोहान विधायक बृजेश रावत के भूमि पूजन करने के साथ ही शुरू हो गया। मार्ग के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए पहली किस्त के रूप में 6.45 करोड़ जारी हुए हैं। पूजन कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता कमलेश कुमार, हरिशंकर श्रीवास्तव, जेई अनुराग शुक्ला व पुलकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। एक्सईएन ने बताया कि सभी मार्ग व पुल का निर्माण एक साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।
इन जनपदों का सफर होगा सुगम
-बांगरमऊ से आने वाले वाहन इस मार्ग से संडीला हरदोई निकल सकेंगे।
-लखनऊ से आने वाले वाहन इस मार्ग से वाया रहीमाबाद के जरिए हरदोई जा सकेंगे।
-हरदोई से भी वाहन इसी मार्ग से होते हुए लखनऊ तक का आवागमन कर सकेंगे।
-परियर पुल से होते हुए वाहन चौबेपुर कानपुर और दूसरी तरफ चकलवंशी, रसूलाबाद से संडीला हरदोई का आवागमन कर सकेंगे।
-चकलवंशी चौराहे से होते हुए वाया हसनगंज से लखनऊ शहर के अलावा बाराबंकी, सीतापुर के लिए वाहन निकल सकेंगे।