फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: डिजिटल होगी जनगणना, पहला चरण 22 मई से

Sat, 28 Feb 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट पन्नालाल हॉल में अधिकारियों की बैठक हुई। एडीएम वित्त राजस्व सुशील कुमार गोंड ने दो चरणों में जनगणना करने के निर्देश दिए। बताया कि यह जनगणना डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसका पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा। द्वितीय चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक निर्धारित है। प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण और उनकी गणना की जाएगी। उन्होंने तैयारियों को पहले से ही पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जनगणना कार्य निदेशालय लखनऊ से आए प्रभारी उमाशंकर ने अधिकारियों के दायित्व समझाए। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद यह आठवीं जनगणना होगी। एडीएम ने अधिकारियों से त्रुटि रहित आंकड़े एकत्र करने को कहा। बैठक में यूएसडीए सचिव शुभम यादव और डीपीआरओ आलोक सिन्हा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना कार्मिकों को अपने फोन पर मोबाइल अनुप्रयोग से मौके पर ही ऑनलाइन जानकारी भरनी होगी। पहली बार परिवारों को वेब पोर्टल के माध्यम से स्व गणना का विकल्प भी मिलेगा। जो परिवार अपनी गणना स्वयं करेंगे, बाद में प्रगणक द्वारा उसका सत्यापन किया जाएगा। पहले चरण में सभी भवनों, मकानों और परिवारों की पहचान होगी। मकान से संबंधित जानकारी जैसे फर्श, दीवार, छत, पेयजल और शौचालय की सुविधाएं दर्ज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed