{"_id":"69a098793c4d87911a0a7246","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-145915-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 118 जोड़ों ने लिए सात फेरे, तीन का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 118 जोड़ों ने लिए सात फेरे, तीन का निकाह
विज्ञापन
फोटो-8-नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : 1
अचलगंज। हड़हा स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। इस में 121 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 118 हिंदू जोड़ों के सात फेरे हुए जबकि तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
समाज कल्याण विभाग ने इस समारोह का आयोजन किया था। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरांग राठी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उपहार भी भेंट किए। सदर विधायक पंकज गुप्ता के पुत्र प्रखर गुप्ता ने भी जोड़ों को उपहार दिए। आचार्यों ने हिंदू जोड़ों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न कराए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी पहुंचकर जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रत्येक वधू के खाते में 60 हजार रुपये भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त, 25 हजार रुपये का सामान दिया गया। खानपान पर 15 हजार रुपये खर्च किए गए। समारोह में मोहान से 31, बांगरमऊ व सफीपुर से 26-26 जोड़े शामिल हुए। पुरवा से 24, सदर से दस और भगवंतनगर से चार जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

फोटो-8-नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा करते अधिकारी। संवाद- फोटो : 1
विज्ञापन