फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जियाउर्रहमान और नैंसी ओवरआल चैंपियन

Thu, 26 Feb 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-11-मेडल व प्रमाणपत्र दिखाते खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी। स्रोत: शिक्षक
सोनिक। राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में जियाउर्रहमान और नैंसी संयुक्त रूप से ओवरऑल चैंपियन बने। विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन ऊंची कूद बालक वर्ग में जियाउर्रहमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईश्वर द्वितीय और सौरभ सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बुधवार को अंतिम दिन 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुराग सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। ईश्वर को दूसरा और शैलेश को तीसरा स्थान मिला। जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में निखिल जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमांशु और आयुष क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

200 मीटर बालक वर्ग में यश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौरभ सिंह द्वितीय और संजय ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। दिव्यांगजन वर्ग में आकाश मौर्य ने म्यूजिकल चेयर और 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया। पहले दिन मंगलवार को नैंसी ने भी कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पीयूष शाक्य, प्रेमचंद्र सोनकर और अजय कुमार दुबे ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रियंका अवस्थी, शिरीष त्रिपाठी, आनंद कुमार ओझा, हेम दुर्गा पाल, आकाश सक्सेना, भेद पाल गंगवार, अनुराग अग्रवाल, आशीष सक्सेना, अजीत कुमार गौतम, रुचि सिंह व अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed