{"_id":"6999fe36c59e492ed105b504","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-145603-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ग्राम पंचायतों में बनेंगे 32 खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ग्राम पंचायतों में बनेंगे 32 खेल मैदान
विज्ञापन
उउन्नाव। जिला प्रशासन ने ग्रामीण युवाओं को खेलकूद की सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके लिए पहले चरण में 32 गांवों में खेल मैदान बनाए जाएंगे। इससे उन्हें अभ्यास के लिए शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
अभी कई गांवों में खेल मैदान नहीं हैं। इससे युवाओं को खेलों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में दिक्कतें आती हैं। वे सड़कों पर दौड़ लगाते हैं और अभ्यास करते हैं। खेलकूद की व्यवस्था न होने से उन्हें शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है। उपायुक्त मनरेगा मुनेश चंद्र ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में खेल मैदान बनेंगे। इससे युवाओं को शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
इन खेल मैदानों का निर्माण बीवी जीरामजी के तहत होगा। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को उनके घर के नजदीक ही खेलकूद की सुविधा देना है। यह उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बनाने और खेलों में अपना भविष्य बनाने में सहायक होगा। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी लाभ मिलेगा।