{"_id":"6994bd496057c5f5c7048d1d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-145396-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आइडियल क्लब ने इंटरनेशनल क्लब को 18 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आइडियल क्लब ने इंटरनेशनल क्लब को 18 रनों से हराया
विज्ञापन
फोटो-11- विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन
उन्नाव। शुक्लागंज के रामकली स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 रजनींद्र दीक्षित जनपदीय क्रिकेट लीग का चौथा मैच खेला गया। इसमें आइडियल क्लब ने इंटरनेशनल क्लब को 18 रन से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आइडियल क्लब ने निर्धारित 35 ओवरों के मैच में 29 ओवरों में ही टीम 142 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से फुजैल ने 26, विकास ने 25 और फैजान ने 17 रनों का योगदान दिया। इंटरनेशनल क्लब की ओर से कृष्णा गौतम ने चार और उमाशंकर ने दो विकेट लिए।
143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंटरनेशनल क्लब की पूरी टीम 124 रन ही बना सकी और मैच हार गई। टीम की ओर से आदित्य ने सर्वाधिक 27 रन बनाए जबकि नितिन ने 23 और उबैद ने 21 रन जोड़े। आइडियल क्लब की शानदार गेंदबाजी के सामने इंटरनेशनल क्लब के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। आइडियल क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिनव प्रजापति और यश सिंह ने तीन-तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। शानदार प्रदर्शन के लिए यश सिंह को ''प्लेयर ऑफ द मैच'' का पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि लीग का अगला मैच 26 फरवरी को सप्रू क्रिकेट स्टेडियम शुक्लागंज में खेला जाएगा। इस दौरान ओम मिश्रा और
विज्ञापन
शाकिर हुसैन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।