{"_id":"6994baf0c041cb3e1007a9c6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-145389-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वैकल्पिक मार्ग पर प्रतिबंध के बाद भी निकल रहा डीसीएम फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वैकल्पिक मार्ग पर प्रतिबंध के बाद भी निकल रहा डीसीएम फंसा
फोटो-9- कालीमिट्टी-शिवराजपुर वैकल्पिक मार्ग पर फंसी डीसीएम को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण। स
- फोटो : बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर।
Link Copied
फतेहपुर चौरासी। कालीमिट्टी-शिवराजपुर के वैकल्पिक मार्ग पर प्रतिबंध के बाद भी चालक ने डीसीएम निकालने का प्रयास किया। इससे वाहन मिट्टी में फंस गया और करीब एक घंटा आवागमन बाधित रहा। ट्रैक्टर से ग्रामीणों ने वाहन को बाहर निकाला।
विज्ञापन
अगस्त-2025 में गंगा की बाढ़ से कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग गंगा पुल के पास कट गया था। इससे क्षेत्रीय जनता का कानपुर व शिवराजपुर से सीधा संपर्क टूट गया था। ग्रामीणों की मांग पर पीडब्ल्यूडी ने हल्के वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया और चार फरवरी से यातायात संचालित किया जाने लगा।
विज्ञापन
मंगलवार को डीसीएम कालीमिट्टी से शिवराजपुर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग से ही निकलने लगा। इसी बीच एक जगह मिट्टी में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी डीसीएम नहीं निकल पाया और यातायात बंद हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से डीसीएम को निकलवाया और हल्के वाहनों का आवागमन शुरू कराया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, रामगोपाल पांडेय, प्रमोद पांडेय, बब्बू द्विवेदी, लक्ष्मीनारायण, रामबाबू, सुशील बाजपेई, विजयशंकर यादव आदि ने वैकल्पिक मार्ग की सुरक्षा के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस की मदद से वैकल्पिक मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।