{"_id":"698b8dee39495d7e850a557b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-144999-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सात घंटे ठप रही आवास विकास व शिवनगर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सात घंटे ठप रही आवास विकास व शिवनगर की बिजली
विज्ञापन
फोटो-17-पावर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग व मरम्मत कार्य करते कर्मी। स्रोत: कर्मचारी
उन्नाव। पावर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग और मरम्मत कार्य के चलते दो मोहल्लों की बिजली आपूर्ति सात घंटे ठप रही। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार सुबह 10 बजे से आवास विकास उपकेंद्र में स्थापित पांच एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग शुरू हुई। इसके बाद मरम्मत की गई। इस कार्य में सात घंटे का समय लग गया। इस दौरान आवास विकास काॅलोनी ए व बी ब्लाॅक के अलावा शिवनगर मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। जेई कमलेश प्रजापति ने बताया कि आवास विकास उपकेंद्र में स्थापित पांच एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर का टेस्टिंग व मरम्मत कार्य मंगलवार को किया गया। इसके चलते आवास विकास कालोनी के सभी ब्लाकों व शिवनगर की बिजली आपूर्ति सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रही।
फोटो-हरईपुर में लटकती जर्जर विद्युत लाइन। स्रोत : पाठक
गंजमुरादाबाद। बेहटामुजावर से लेकर हरईपुर तक वर्ष 1988 में बिछाई गई एचटी विद्युत लाइन जर्जर हो चुकी है। आए दिन टूटकर गिरती रहती है।
ग्राम बेहटामुजावर से लेकर हरईपुर तक करीब दस किमी दूरी तक वर्ष 1988 में 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन बिछाई गई थी। दशकों पुरानी यह लाइन जर्जर और कमजोर होकर ढीली हो चुकी है। जो आए दिन टूट कर जमीन पर गिरती रहती है। खासकर खेतों से निकली होने के कारण गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। वहीं उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली नही मिल पाती है।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्राम हरईपुर में दशकों पूर्व बिछाई गई एलटी विद्युत लाइन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। जिससे आधी बस्ती की जर्जर विद्युत लाइन के स्थान पर केबिल तार बिछाया गया है जबकि आधी बस्ती में अभी भी समस्या जस की तब बनी है। प्रधान उमा देवी, अखिलेश श्रीवास्तव, महावीर सिंह, जयदीप, रामकुमार, राजकुमार, शिवमंगल, तेज कुमार, राजेश गुप्ता, सुशील कनौजिया वीरेंद्र कुमार व राजकिशोर आदि ने जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने की मांग की है। जेई अनुराग कुमार ने बताया कि जितना बजट आया था, उतना काम कराया जा चुका है। बजट आते ही शेष बचा काम जल्द पूरा कराया जाएगा।