फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दो मैच जीतकर लगान-11 क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Tue, 10 Feb 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-30- विजेता टीम को शील्ड देते आयोजक। स्रोत: आयोजक
औरास। अमरनाथ महाविद्यालय सीमऊ क्रिकेट प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन तीन मैच खेले गए। विजयी टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें लगान-11 ने दो मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। टीएस मोटर्स दो मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
विज्ञापन

पहला मैच टीएच टाइगर्स व टीएस मोटर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर टीएच टाइगर्स ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए टीएस मोटर्स ने निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट खोकर 70 रन बनाए। जवाब में टीएच टाइगर्स की टीम ने चार ओवर में तीन विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

दूसरा मैच टीम लगान-11 व टीएस मोटर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीएस मोटर्स ने सात विकेट खोकर 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लगान-11 टीम ने छह ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरा मैच टीएच टाइगर्स व टीम लगान-11 के बीच हुआ। इसमें लगान-11 ने निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। जवाब में टीएच टाइगर्स की टीम 132 रन ही बना सकी। दो मैच हारने से टीएस मोटर्स टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। वहीं दो मैच लगान-11 टीम ने जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed