उन्नाव। कोड योगी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आठ छात्रों में से दो को लैपटॉप और छह को प्रमाणपत्र दिए गए। डीएम ने छात्रों को भविष्य में अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
डीआईओएस सुनील दत्त ने बताया कि कोड योगी एक निशुल्क ऑनलाइन कोडिंग प्लेटफार्म है जो विशेष रूप से उन छात्रों के लिए हिंदी में कोडिंग सिखाता है जो आर्थिक तंगी या संसाधनों की कमी के कारण महंगे कोडिंग कोर्स नहीं ले सकते। यह पहल युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए की गई है। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय के साथ राजकीय आईटीआई और पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
शनिवार को डीएम गौरांग राठी ने अपने कार्यालय में आईटीआई के छात्र प्रशांत शर्मा, पूर्वा को लैपटॉप और सौरभ शर्मा, मानसी सिंह, मोहम्मद सुहैल, आकाश प्रजापति, सोमदेव को प्रमाणपत्र दिए। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।