{"_id":"6984ee8e7ccfbf34160c3b08","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-144711-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: भाइयों के शव गांव पहुंचे तो परिजन हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: भाइयों के शव गांव पहुंचे तो परिजन हुए बेहाल
विज्ञापन
फोटो-20-मृतक नैमिष की बिलखती मां राजकुमारी और अन्य महिलाएं। संवाद
बेहटामुजावर (उन्नाव)। औरास थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हुए हादसे में मृत भाइयों के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे। शव देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे। इससे गांव में मातम रहा।
बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के महमदखेड़ा निवासी सचिन (34) बुधवार को पोहपीखेड़ा के रहने वाले मामा मंशाराम के बेटे पवन के मांगलिक कार्यक्रम (देवाई) में शामिल होने गए थे। इसके बाद दूसरे मामा राजेंद्र के बेटे नैमिष (35) को लेकर बाइक से कोतवाली सफीपुर के लुधौसी गांव एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 9:30 बजे औरास थानाक्षेत्र के सिधूर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव लाए गए। मृतक नैमिष की मां राजकुमारी बेटे का शव देख जमीन पर गिर पड़ी। अन्य परिजनों में भी कोहराम मचा रहा। भाई उत्तम, विपिन, बहन शीतल, मनीषा बेहाल रहीं। एक अन्य बहन शीतल की शादी हो चुकी है। वहीं सचिन का शव देख मां रामपति, छोटा भाई सतीश, विवाहित बहन चुन्नी बेहाल हो गई। उधर, घटना के बाद से चचेरे भाई पवन के मांगलिक कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गईं।